{"_id":"6985b76a02c62671a40724bf","slug":"one-accused-arrested-in-the-murder-case-of-a-property-dealer-in-hansi-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hansi: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन व अंगूठी के लिए किया मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hansi: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन व अंगूठी के लिए किया मर्डर
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरमीत अभी उपचाराधीन है। उसे ठीक होने के बाद रिमाइंड पर लिया जाएगा। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक (65) की उनके कार्यालय में गोली, सिर व चेहरे पर तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई थी।
पुलिस अधीक्षक
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हांसी के पॉश एरिया सेक्टर छह में मंगलवार को दिनदिहाड़े हुई प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक की हत्या सोने की चेन व अंगूठी छीनने के लिए की गई थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की स्पेशल स्टॉफ टीम ने प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय के पास सैलून चलाने वाले युवक गुरमीत को गिरफ्तार किया है। गुरमीत मूल रूप से रोहतक के भैणी महाराजपुर का निवासी है। वही जो पुलिस की टीम उसको पकड़ने गई तो वह शेखपुरा फ्लाईओवर से नीचे कूद गया। जिससे उसकी एक टांग में फैक्चर भी आया है।
Trending Videos
मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि गुरमीत ने अपने तीन अन्य साथियों पवन, महेंद्र, संजू के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। यह तीनों मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवासी हैं। इन तीनों की योजना सुभाष मालिक से सोने की चेन, अंगूठी व कड़ा छीनने की थी। लेकिन सुभाष मलिक ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई। वह सोने की चेन व अंगूठी छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरमीत अभी उपचाराधीन है। उसे ठीक होने के बाद रिमाइंड पर लिया जाएगा। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक (65) की उनके कार्यालय में गोली, सिर व चेहरे पर तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई थी। सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी उनके कार्यालय में बुलाने के लिए गई तो वहां शव लहुलुहान हालत में पड़ा था।
वहीं, पुलिस ने उनके बेटे पंचायती राज विभाग के जेई अमन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुभाष मलिक सेवानिवृत्त पंचायत अधिकारी थे। उनके तीन बेटे हैं व तीनों सरकारी नौकरी में हैं। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। उनके सिर व चेहरे पर करीब 12 गहरे घाव मिले हैं।
