सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Father of IPS officer shot himself in Rohtak crime news

Haryana: आईपीएस अधिकारी के पिता ने खुद को शूट किया, सिर से आर-पार हुई गोली, आढ़ती था मृतक

माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Feb 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के रोहतक में आढ़त का काम करने वाले व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। गोली उसके सिर के आर-पार हो गई। मृतक व्यक्ति का बेटा आईपीएस अधिकारी है। 

Father of IPS officer shot himself in Rohtak crime news
पीजीआई रोहतक में मृतक का शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रोहतक में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक आईपीएस अधिकारी का पिता है। दमन-दीप में तैनात आईपीएस राहुल बल्हारा के पिता जयपाल बल्हारा (60) ने शुक्रवार दोपहर बाद खुद को शूट कर लिया। जयपाल बल्हारा ने सिर पर गोली मारी। जयपाल नई अनाज मंडी में आढ़ती था। मृतक के शव को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

Trending Videos


पुलिस के मुताबिक बहुअकबरपुर निवासी जयपाल व उसके बड़े भाई महिपाल ने नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान करते हैं। दोपहर करीब साढ़े चार बजे जयपाल दुकान नंबर 38 के बाहर बैठा था। बताया जा रहा है कि उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गोली सिर के आर-पार हो गई। नजदीक सड़क किनारे ताश खेल रहे आढ़ती गोली चलने की आवाज सुनकर दौडे आए। जयपाल लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। तत्काल उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश सैनी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले आईपीएस बना था बेटा राहुल 
मंडी के आढ़तियों ने बताया कि जयपाल का बड़ा भाई महिपाल है, जिसे फौजी कहते हैं। जयपाल का बेटा राहुल बल्हारा दो साल पहले आईपीएस बना था। फिलहाल दमन-दीव में तैनात है। जयपाल का समृद्ध परिवार है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। समझ नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed