{"_id":"69db17f29f1b624e710dc96e","slug":"chaos-after-a-bus-car-collision-in-mehandipur-balaji-even-women-were-not-spared-the-bus-driver-was-taken-into-custody-dausa-news-c-1-1-noi1437-4154179-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: बालाजी धाम में बवाल, कार से टक्कर के बाद श्रद्धालुओं को पीटा, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: बालाजी धाम में बवाल, कार से टक्कर के बाद श्रद्धालुओं को पीटा, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार
मेहंदीपुर बालाजी में एक मामूली सड़क हादसे के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब नो एंट्री में घुसी बस ने श्रद्धालुओं की कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर बस चालक और उसके साथियों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
बालाजी धाम में श्रद्धालुओं से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी, जहां लोग आस्था और विश्वास लेकर पहुंचते हैं, वहां हुई इस घटना ने सभी को चौंका दिया है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक सब कुछ अचानक हुआ और देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया। यह घटना जिले के मेहंदीपुर बालाजी में एमएनपी पब्लिक स्कूल के सामने हुई। जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की कार को एक स्लीपर बस ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस नो एंट्री में घुसी हुई थी और पीछे लेते समय यह हादसा हुआ। मामूली टक्कर के बाद जब श्रद्धालुओं ने विरोध किया, तो बस चालक और उसके साथियों ने विवाद को हिंसा में बदल दिया।
श्रद्धालुओं के साथ बेरहमी से मारपीट
आरोप है कि बस में सवार लोगों ने श्रद्धालुओं के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। घटना में कई लोग घायल हो गए। हंगामे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। इस पूरे घटनाक्रम में महिला श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट की बात सामने आई है, जिससे लोगों में और ज्यादा नाराजगी है। श्रद्धालुओं के बीच डर और गुस्सा दोनों देखने को मिला।
रॉन्ग साइड बस और फिर बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि बस नो एंट्री के बावजूद मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में घुस आई थी। जब बस चालक ने बस को पीछे लिया, तभी पीछे खड़ी यूपी नंबर की कार को टक्कर लग गई। टक्कर के बाद कार चालक ने विरोध किया, लेकिन मामला बढ़ गया। बस में सवार लोग अचानक गुस्से में आ गए और कार चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मारपीट काफी बेरहमी से की गई और कुछ ही देर में हालात बिगड़ गए।
बीच-बचाव करने आई महिलाओं को भी पीटा
जब कार में सवार महिलाएं बीच-बचाव के लिए आगे आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। धार्मिक स्थल पर महिलाओं के साथ इस तरह की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार झगड़ा काफी देर तक चलता रहा और कोई बीच में आने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मामला काफी बढ़ चुका था।
ये भी पढ़ें: कटिहार सड़क हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हुआ; तीन लोगों ने पूर्णिया जीएमसीएच में तोड़ा दम, हताहतों की सूची जारी
पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को काबू में किया और बस में सवार कुछ लोगों को डिटेन कर लिया। साथ ही बस को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि झगड़ा कैसे शुरू हुआ और इसमें कौन-कौन शामिल था। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos