{"_id":"69db12fd91f6fcd979054b4d","slug":"the-havoc-of-speed-two-dead-10-injured-in-road-accidents-wedding-joys-turn-into-grief-dausa-news-c-1-1-noi1437-4154177-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: दौसा में हादसों की काली शाम, एक तरफ कार पलटी, दूसरी तरफ जुगाड़ का कहर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: दौसा में हादसों की काली शाम, एक तरफ कार पलटी, दूसरी तरफ जुगाड़ का कहर, दो की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार
दौसा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। पहला हादसा दौसा-लालसर रोड पर हुआ, जहां बाइक सवार को बचाने के दौरान कार पलट गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।
दौसा में हादसों की काली शाम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दौसा जिले में अलग-अलग थाना इलाकों में हुए दो सड़क हादसों ने एक बार फिर लोगों को झकझोर दिया है। इन हादसों में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है।
पहला हादसा: बाइक सवार को बचाने में पलटी कार
पहला सड़क हादसा दौसा-लालसर सड़क मार्ग पर ढाणी बाग के पास देर रात हुआ। यहां मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सभी लोग राणोली में एक समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वे ढाणी बाग के पास पहुंचे, तभी अचानक कार के सामने एक मोटरसाइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर करीब पांच बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसा इतना जोरदार था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों का इलाज जारी, एक की मौत
मौके पर पहुंचे सदर थाना के ड्यूटी ऑफिसर एएसआई भूपसिंह ने बताया कि घायल राहुल सैन (25), पिता तुलसीराम, निवासी बढेर थाना मालाखेड़ा, अलवर को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में बनवारीलाल (45), रोहिताश (14), भोलाराम, राजेंद्र (38), वंश (8) और आरव (11) घायल हो गए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक राहुल सैन का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
दूसरा हादसा: जुगाड़ ने महिलाओं को कुचला, युवती की मौत
दूसरा सड़क हादसा लालसोट में हुआ, जहां एक 21 साल की युवती की जान चली गई। डिडवाना गांव के घाटा बालाजी के पास शादी की खरीदारी करने जा रही महिलाओं को एक तेज रफ्तार जुगाड़ ने कुचल दिया। इस हादसे में 4 महिलाएं घायल हुईं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया।
शादी की खरीदारी करने जा रही थीं महिलाएं
जानकारी के मुताबिक, डीडवाना निवासी पप्पू लाल सैनी के भाई की दो बेटियों की शादी 19 अप्रैल को होनी है। इसी शादी की खरीदारी के लिए पप्पू लाल की पत्नी, बेटी संजू और अन्य महिलाएं पैदल लालसोट बाजार जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार जुगाड़, जिसमें टेंट का सामान भरा था, रॉन्ग साइड से आया और महिलाओं को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल महिलाओं को जुगाड़ के नीचे से बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें: कटिहार सड़क हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हुआ; तीन लोगों ने पूर्णिया जीएमसीएच में तोड़ा दम, हताहतों की सूची जारी
अस्पताल में युवती की मौत, चालक फरार
सभी घायलों को लालसोट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 21 साल की संजू, पिता पप्पू लाल सैनी को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद जुगाड़ चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जुगाड़ को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। पप्पू लाल के घर में जहां शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं इस हादसे के बाद पूरा माहौल गम में बदल गया। एक ही झटके में खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
Trending Videos