सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dancer's body found decomposed in bed; last spoke to children 5 days ago

Sagar News: डांसर की खौफनाक हत्या से सनसनी, बेड के अंदर इस अवस्था में मिला शव; बच्चों से हुई थी आखिरी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

सागर जिले के खुरई क्षेत्र में एक डांसर की बेरहमी से हत्या कर शव को पलंग में छिपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चों के घर लौटने पर इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। परिजनों की मौजूदगी में जब दरवाजा खोला गया तो मंजर देख होश उड़ गए। पढ़ें खौफनाक हत्याकांड की कहानी

Dancer's body found decomposed in bed; last spoke to children 5 days ago
घटनास्थल की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। खुरई देहात थाना क्षेत्र के सहोद्रा राय वार्ड में एक डांसर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने वारदात के बाद शव को पलंग के अंदर छिपा दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। शनिवार रात जब मृतका के बच्चे घर लौटे, तब इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ। हालांकि, इस हत्याकांड में कौन शामिल है? क्यों इसे अंजाम दिया गया है इस बात का पता नहीं चल पाया है।
Trending Videos


ताला तोड़ा तो कमरे में फैला था खून
मृतका की पहचान 45 वर्षीय ममता अहिरवार (पति स्व. रोशन अहिरवार) के रूप में हुई है। ममता पेशे से डांसर थीं। पुलिस के अनुसार, मृतका के बच्चे पिछले 10 दिनों से अपनी बड़ी बहन के पास गंजबासौदा गए हुए थे। शनिवार को जब वे घर लौटे तो मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस की सलाह पर ताला तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर घुसते ही तेज दुर्गंध आ रही थी। जब परिजनों ने कमरे में रखे डबल बेड को खोलकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर ममता का शव पड़ा हुआ था और बेड से रिसकर खून पूरे कमरे में फैल चुका था।

ये भी पढ़ें- चंबल में रेत माफियाओं का खूनी खेल: 15 साल में 35 से ज्यादा हत्याएं, छह अफसर भी बने शिकार; खौफनाक ये कहानियां

पांच अप्रैल को हुई थी आखिरी बात
परिजनों ने बताया कि ममता से उनकी अंतिम बातचीत पांच अप्रैल की रात को हुई थी। उस समय ममता ने बताया था कि वह बीना रिफायनरी के गेट नंबर तीन के पास एक प्रोग्राम में है। उसके बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। बच्चों ने बीती दोपहर को ही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और शाम को घर पहुंचने पर यह हादसा सामने आ गया।

एफएसएल टीम की जांच शुरू
शव की हालत देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या करीब चार-पांच दिन पहले की गई है। शव में कीड़े पड़ चुके थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है। आज एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आरोपी कौन है? अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस जांच के बाद हत्या के राज से पर्दा उठ पाएगा।
 

घटनास्थल की जांच करती पुलिस

मृतक डांसर ममता अहिरवार का फाइल फोटो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed