सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Women's reservation will increase political power: The number of women in the Legislative Assembly is increase

MP: विधानसभा में महिलाओं की संख्या 27 से बढ़कर 114 होने की संभावना, जानें मुख्यमंत्री ने इसे क्यों बताया खास?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 12 Apr 2026 09:11 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्र सरकार 16 अप्रैल से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विशेष सत्र बुलाने जा रही है। इस कानून के लागू होने के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए संसद का विशेष सत्र ऐतिहासिक होगा। जानें और क्या कहा है?

Women's reservation will increase political power: The number of women in the Legislative Assembly is increase
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि 16 अप्रैल को संसद में प्रस्तावित विशेष सत्र नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। यह सत्र महिला आरक्षण से जुड़े ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos


लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के कल्याण के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। सीएम ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं-चाहे वह सेना हो, विमानन क्षेत्र हो या अंतरिक्ष। महिला आरक्षण लागू होने के बाद राजनीति में उनकी भागीदारी और अधिक मजबूत होगी तथा विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका और प्रभावी बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें-  रायसेन उन्नत कृषि महोत्सव: प्रदेश के चार जिलों का कृषि रोडमैप पेश होगा आज, विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन

प्रदेश में बड़ा बदलाव संभव
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। मध्यप्रदेश में इसके 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले लागू होने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में राज्य विधानसभा में 230 सीटें हैं, जो परिसीमन के बाद बढ़कर 345 हो सकती हैं। इनमें से करीब 114 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। 

ये भी पढ़ें- MP News: चिटनीस बोली-कांग्रेस ने महिला आरक्षण से लेकर तीन तलाक कानून तक के अधिकार महिला को मिलने का विरोध किया

एमपी विधानसभा में 27 महिला विधायक
फिलहाल विधानसभा में 27 महिला विधायक हैं, जिनमें 21 भाजपा और 6 कांग्रेस से हैं। नए प्रावधान के लागू होने के बाद यह संख्या चार गुना से अधिक बढ़ सकती है, जिससे प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भूमिका और मजबूत होगी। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की संभावना है, जहां वर्तमान में केवल 5 महिला मंत्री हैं। 

ये भी पढ़ें- Bhopal News: अतिक्रमण कारवाई के बीच व्यापारी ने खुद पर लगाई आग, चुनिंदा व्यापारियों पर कार्रवाई के आरोप

'नारी शक्ति वंदन' पखवाड़ा 25 अप्रैल तक
प्रदेश के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। इस दौरान अधिनियम से जुड़े प्रावधानों पर व्याख्यान, संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छात्राओं को कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, कार्यस्थल पर लैंगिक समानता और वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों के बीच हर गांव तक आधुनिक कृषि मशीनरी पहुंचाएंगे

स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और कौशल विकास पर जोर
पखवाड़े के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण, मार्शल आर्ट्स, जूडो-कराटे और ताइक्वांडो जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। साथ ही महिला स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा हीमोग्लोबिन जांच, पोषण परामर्श और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि महिलाओं का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed