सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Reign of Terror by Robbers: Purse Snatched from Women on Scooty; Victims Suffer Broken Limbs After Falling

भोपाल में लुटेरों का आतंक: स्कूटी सवार महिलाओं का खींचा पर्स, फिसलने से टूटे हाथ-पांव; मोबाइल व नकदी भी लूटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रायसेन रोड पर चलती स्कूटी से महिलाओं को गिराकर लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया है। महिलाओं के फिसलने से हाथ-पांव टूट गए हैं। इस घटनाक्रम को लेकर परिजनों में गुस्सा साफ तौर पर झलक रहा है। क्या ऐसे गिरोह पर कोई बड़ी कार्रवाई हो पाएगी? 

Reign of Terror by Robbers: Purse Snatched from Women on Scooty; Victims Suffer Broken Limbs After Falling
घायल ज्योति ठाकुर व कस्तूरी राठौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल में लुटेरों का इस कदर आतंक मचा हुआ है कि दिन और रात हर वक्त बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। भोपाल के श्यामला हिल्स जैसे वीवीआईपी क्षेत्र में सीनियर डॉक्टर को दिन दहाड़े सड़क किनारे गिराकर लूट को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों का पुलिस पता भी नहीं लगा पाई कि रायसेन रोड पर शनिवार रात बेखौफ बदमाशों ने चलती स्कूटी से दो महिलाओं को गिराकर लूट लिया।
Trending Videos


महिलाएं सड़क पर घिसट गईं
बदमाशों ने स्कूटी से चल रही महिलाओं का झपट्टा मारकर पर्स खींच लिया, जिस कारण महिलाएं सड़क पर घिसट गईं। इस हादसे में महिलाओं के हाथ-पैर टूट गए और शरीर के अन्य अंगों में भी चोट आई। बदमाशों ने महिलाओं को सड़क पर गिराकर चोटिल किया और मोबाइल, नगदी व अन्य सामान लेट ले गए। लूट की सनसनीखेज वारदात रायसेन रोड पर बिजली कॉलोनी के पास की है। गोविंदपुरा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं से महिलाओं में बढ़ रहा खौफ
गोविंदपुरा पुलिस के ज्योति ठाकुर पत्नी अजय ठाकुर (38) ऐशबाग क्षेत्र स्थित पुष्पा नगर में रहती हैं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। कस्तूरी राठौर पति रामजीवन राठौर (46) उनकी पड़ोसन हैं। बीती रात ज्योति और कस्तूरी स्कूटी से अपनी सहेली नीतू शर्मा के नरेला शंकरी स्थित घर पर मुलाकात करने के लिए गई थीं।

रात करीब दस बजे दोनों रायसेन रोड से घर लौट रही थी। दोनों महिलाएं बिजली कॉलोनी के पास पहुंची ही थीं कि पीछे से बाइक सवार बदमाश पीछा करते हुए आए और पीछे बैठी कस्तूरी राठौर का पर्स छीन लिया। इस प्रकार की घटनाएं महिलाओं के अंदर खौफ बढ़ाने वाली हैं। सख्त कार्रवाई की लोगों ने मांग की है। 

कंधे में फंसा था पर्स, इसलिए सड़क पर गिरी महिलाएं
महिलाओं ने पुलिस को बताया कि कस्तूरी राठौर ने अपना पर्स कंधे से टंगा रखा था। बाइक में पीछे बैठे बदमाश ने जब कस्तूरी का पर्स खींचा तो वह कंधे में फंस गया। महिलाएं कुछ समझ पातीं कि बदमाश ने दोबारा पूरी ताकत के पास पर्स खींचा, जिसकी वजह से महिलाओं की स्कूटी अनियंत्रित हुई और दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं।

बदमाश ने इतना झटका देकर पर्स खींच कि पर्स की डोर का कुंडा टूट गया और वह पर्स लूटकर फरार हो गए। सड़क पर गिरी महिलाओं गंभीर रूप से घायल हो गईं। कस्तूरी के सिर में भी गंभीर चोट लगी साथ ही दाएं कंधे व कोहनी में चोट लग गई, जबकि ज्योति का दाहिना हाथ-पांव टूट गया। कस्तूरी को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया
लूट के बाद दोनों महिलाएं बदहवाश हालत में सड़क पर घायल अवस्था में बिलख रही थीं। राहगीरों ने महिलाओं को उठाकर किनारे किया। पूछताछ कर पता और परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचा। सूचना के बाद दोनों महिलाओं के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। जहां महिलाएं काफी घबराई हुई थीं। इसके बाद गोविंदपुरा पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बयान लिए और प्रकरण दर्ज किया।

ये भी पढ़ें- चंबल में रेत माफियाओं का खूनी खेल: 15 साल में 35 से ज्यादा हत्याएं, छह अफसर भी बने शिकार; खौफनाक ये कहानियां

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त का बयान
इस मामले में गौतम सोलंकी (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, जोन-2, भोपाल) का कहना है कि महिलाओं की शिकायत पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में गोविंदपुरा थाने में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इकाले की घेराबंदी भी की गई थी, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगलवा रहे हैं, साथ ही क्षेत्र के सक्रिय पुराने लुटेरों की भी जानकारी खंगाली जा रही है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed