सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   High-Speed Horror on NH-31: 13 Dead as Drunk Driver at 100 KMPH Crushes Pilgrims' Van; 11 Victims from Purnia

Katihar Accident: 'बिखरी चूड़ियां, कुचली गुड़िया', नशे में ड्राइवर ने 13 जिंदगियों को कुचला, बिखर गए कई सपने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

नेशनल हाईवे-31 पर बासगढ़ा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे में धुत बस ड्राइवर तेज रफ्तार से बस चला रहा था, जो कई बार अनियंत्रित हुई और अंत में पिकअप वैन से टकरा गई।

High-Speed Horror on NH-31: 13 Dead as Drunk Driver at 100 KMPH Crushes Pilgrims' Van; 11 Victims from Purnia
गेडाबाड़ी में नशे में ड्राइवर ने मचाया कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल हाईवे-31 पर बासगढ़ा के पास जो भयानक हादसा हुआ, उसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सड़क पर बिखरी चूड़ियां, खून से सनी बच्चों की गुड़िया और अपनों को ढूंढते लोगों की चीखें यह साफ बता रही थीं कि यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं, बल्कि सड़क पर हुआ एक बड़ा दर्दनाक हादसा था। 13 लोगों की मौत सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह सिस्टम पर भी कई सवाल खड़े करता है, जहां नशे में धुत ड्राइवर खुलेआम तेज रफ्तार से मौत का खेल खेलता नजर आया।
Trending Videos


गोगरी से शुरू होकर बना मौत का सफर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह बस गेडाबाड़ी से निकलते ही खतरनाक हो गई थी। लोगों का कहना है कि बस कुछ ही दूरी में कई बार अनियंत्रित हुई। करीब 1.5 किलोमीटर के अंदर बस चार बार बेकाबू हुई। यात्रियों ने जब अपनी जान खतरे में देखी तो उन्होंने ड्राइवर से रफ्तार कम करने की गुहार लगाई, लेकिन ड्राइवर नशे और समय पर पहुंचने के दबाव में तेज रफ्तार में बस चलाता रहा और स्पीड 100 से ज्यादा पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बाइक सवार की मौत, फिर बड़ा हादसा

तेज रफ्तार का कहर ऐसा था कि बस ने पहले 40 साल के सदानंद मुर्मू नाम के बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित बस झारखंड के पचकठिया मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन पूरी तरह पिचक गई, जैसे वह कागज की बनी हो। उसमें सवार 10 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बस और पिकअप में सवार लोगों की चीखें कुछ ही पल में हमेशा के लिए शांत हो गईं।

35 लोग थे पिकअप में सवार, उजड़ गए कई घर

जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में झारखंड के पचकठिया मेला से लौट रहे करीब 35 लोग सवार थे। इनमें वे महिलाएं भी थीं जो घर लौटकर बच्चों को प्रसाद देने वाली थीं और वे बेटियां भी थीं जो मेले की यादें घर में सुनाने वाली थीं। लेकिन इस हादसे ने पूर्णिया के कई घरों के आंगन हमेशा के लिए सूने कर दिए।

ज्यादातर मृतक महिलाएं, गांवों में पसरा मातम

इस हादसे में 10 महिलाएं भी शामिल हैं, जो अपने परिवार और गांव की जिम्मेदारियां संभालती थीं। कुल 13 मृतकों में से 11 लोग पूर्णिया जिले के रहने वाले थे, जबकि 2 लोग कटिहार के थे। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग की बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया है।

गांवों में मातम, चूल्हे तक नहीं जले

पूर्णिया के कई गांवों में इस हादसे के बाद मातम छा गया है। घरों में चूल्हे नहीं जले और हर तरफ सिर्फ अपनों को खोने की चीखें और दर्द सुनाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत जीएमसीएच पहुंचीं और घायलों का हाल जाना। उन्होंने पुष्टि की कि 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 8 घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जीएमसीएच में दो दर्जन से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कई की हालत चिंताजनक है। प्रशासन लगातार घायलों की निगरानी कर रहा है, लेकिन लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि नशे में धुत ड्राइवर और तेज रफ्तार पर आखिर कब रोक लगेगी।

ये भी पढ़ें: कटिहार सड़क हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हुआ; तीन लोगों ने पूर्णिया जीएमसीएच में तोड़ा दम, हताहतों की सूची जारी 

पीएम और सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। केंद्र और राज्य सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं घायलों को 50,000 रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed