{"_id":"6985dc3dcb4c58c0220a20d7","slug":"the-woman-accused-of-throwing-acid-has-been-sent-to-jail-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-164891-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेजाब डालने की आरोपी महिला को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेजाब डालने की आरोपी महिला को भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
बोली- मुकदमे में राजीनामे का दबाव बना रहा था दृगपाल, गुस्से में डाला तेजाब
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। क्षेत्र के एक गांव निवासी दृगपाल पर तेजाब डालने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोर्ट से महिला को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
दृगपाल की मां नन्ही देवी ने पुलिस को बताया कि पांच फरवरी की सुबह उनका पुत्र गांव में कहीं जा रहा था। इस बीच एक महिला पुरानी रंजिश में गाली-गलौज करने लगी। बेटे ने विरोध किया तो महिला ने चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। बेटे के चेहरे पर तेज जलन होने लगी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दृगपाल को सीएचसी लाए। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि दृगपाल ने वर्ष 2021 में उसके साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद दृगपाल और उसके भाइयों ने मारपीट भी की। इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
दृगपाल मुकदमे मे सुलह के लिए दबाव बना रहा था। पांच फरवरी को भी दृगपाल की उनसे पुराने मुकदमे को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर उसने दृगपाल पर तेजाब डाल दिया। उधर इलाज के बाद दृगपाल की हालत अब ठीक है।
Trending Videos