{"_id":"6985e42831880e31da0504fd","slug":"a-motorcyclist-died-after-colliding-with-bulls-fighting-on-the-highway-his-wife-and-daughter-were-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-164889-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर लड़ रहे सांड़ से टकराए बाइक सवार की मौत, पत्नी और बेटी हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर लड़ रहे सांड़ से टकराए बाइक सवार की मौत, पत्नी और बेटी हुए घायल
विज्ञापन
जलालाबाद में ट्रक के अगले पहिये मे फंसी बाइक। संवाद
विज्ञापन
फोटो: 20
मुरादाबाद-कानपुर स्टेट हाईवे पर हुई घटना : बेटी के साथ पत्नी को दवाई दिलाकर लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
कलान (शाहजहांपुर)। मुरादाबाद-कानपुर स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार रात भर्रामई व कुदरासी गांव के बीच जखिया मंदिर के पास सड़क पर लड़ रहे सांड़ से टकराकर बाइक सवार कलान थाना क्षेत्र के मोहल्ला धूमनाथ नगर वार्ड नंबर एक निवासी सब्बू (45) की मौत हो गई। बाइक पर सवार उनकी पत्नी सरजहां व उनकी 14 वर्षीय बेटी अलीशा घायल हो गए। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, हेयर सैलून संचालक सब्बू की पत्नी सरजहां के पैरों में दर्द और बुखार की शिकायत थी। बृहस्पतिवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे सब्बू अपनी पत्नी और बेटी के साथ बदायूं के कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा स्थित ससुराल गए।
वहां सब्बू ने पत्नी को दवाई दिलवाई। फिर पूरा दिन रुकने के बाद रात करीब नौ बजे पत्नी और बेटी के साथ अपनी ससुराल से चल दिए। घर से तीन किलोमीटर दूर रास्ते पर लड़ रहे सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। पीछे से आ रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। यहां चिकित्सक ने सब्बू को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, सरजहां का पैर टूट गया और अलीशा के सिर व आंख पर चोट आई है। मां-बेटी दोनों का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
00
बहुत रोका, लेकिन नहीं रुके सब्बू
मृतक के साले गुड्डू ने बताया कि बहनोई बहन के साथ दवाई लेने के लिए आए थे। बहनोई को रात में जाने से बहुत रोका, लेकिन वह नहीं रुके। घर पर रुके 10 वर्षीय बेटे राहिल और छह वर्षीय बेटी अलीना के अकेला होने की बात कहते हुए चल दिए। सब्बू के परिवार में उनकी एक बहन रुखसाना की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे साहिल ने बताया कि वह सीए की तैयारी के साथ ग्रेजुएशन कर रहा है। वह बाहर था। बहन अलीशा कक्षा 10, भाई राहिल कक्षा नौ, बहन अलीना कक्षा छह की छात्रा है।
00
पशुओं को लेकर लोगों में नाराजगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन हो रहे हादसों के बाद प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। कई लोगों की जान जा चुकी है। लोगों ने सड़क पर पशुओं की बढ़ती समस्या पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की।
00
सांड़ के कारण ये हो चुकीं घटनाएं
- 24 दिसंबर 2023 : जलालाबाद के रैपुरा निवासी साधुराम की पशुओं के हमले से तालाब में गिरने से मौत।
- 6 मार्च 2024 : जलालाबाद के गांव चंदौरा बहादुरपुर के सुमोध की सांड़ से टकराकर मौत।
- 30 जून 2024 : सिंधौली के मिश्रीपुर गांव निवासी संजय सिंह की सांड़ के हमले से मौत।
- 20 अगस्त 2024 : जलालाबाद के शाहपुर गांव निवासी चरन सिंह की सांड़ के हमले से मौत ।
- 15 अक्तूबर 2024 : बंडा के पिपरा जप्ती गांव के ओमप्रकाश को सांड़ ने पटककर मार डाला।
- 01 फरवरी 2026 : जलालाबाद के हथिनापुर में सांड़ के हमले में करन सिंह की मौत।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो: 6
वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत
दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। तिलहर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा मार्ग पर गांव बंधा के पास बृहस्पतिवार की रात हादसा हो गया। किसी वाहन की टक्कर लगने से बुलेट सवार जलालाबाद क्षेत्र के गांव धीयरा निवासी 25 वर्षीय बृजेश की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुई पहचान के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के भाई अवधेश ने बताया कि भाई बृजेश बृहस्पतिवार की रात अपने दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से घर से निकले थे। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता और दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। कार्यवाहक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। बाइक के नंबर को ट्रेस कर मालिक से बात की। उसने बताया कि उसका दोस्त बृजेश बाइक लेकर गया है। तब मृतक की पहचान हो सकी।
-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो - 12
ट्रक के नीचे आई बाइक, युवक घायल
जलालाबाद। नगर के मुख्य चौराहे पर गलत तरीके से निकलने के प्रयास में युवक की बाइक ट्रक के अगले पहिये में फंस गई। हादसे में युवक का दाहिना पैर काफी जख्मी हो गया। बाइक पर उसके साथ बैठा पांच वर्षीय बच्चा बाल-बाल बच गया।
गांव मढियागोसाई निवासी विश्वनाथ बाइक से किसी काम से जलालाबाद आए थे। उनके साथ पांच वर्षीय गुड्डू भी था। नगर के मुख्य चौराहे पर आगे जाम होने के कारण ट्रक रुका हुआ था। ट्रक की वजह से एक कार बाईं तरफ रुकी खड़ी थी। इसी दौरान कटरा की तरफ से आ रहे विश्वनाथ इस बीच की काफी कम जगह से बाइक निकाल रहे थे।
इसी दौरान ट्रक आगे बढ़ गया और बाइक ट्रक के अगले पहिये में फंसकर गिर गई। गनीमत रही कि विश्वनाथ और गुड्डू दूसरी तरफ गिर गए। विश्वनाथ का बांया पैर फंस जाने से वह बुरी तरह जख्मी हो गए। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की मदद से पहिये के नीचे फंसी बाइक को निकाला और घायल को सीएचसी भिजवाया। संवाद
Trending Videos