Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Silence prevailed at the tehsil offices in Hisar, and citizens returned disappointed for the second consecutive day.
{"_id":"6985b5a442f7983e3000e6a1","slug":"video-silence-prevailed-at-the-tehsil-offices-in-hisar-and-citizens-returned-disappointed-for-the-second-consecutive-day-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में तहसील कार्यालयों में पसरा सन्नाटा, दूसरे दिन भी मायूस लौटे नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में तहसील कार्यालयों में पसरा सन्नाटा, दूसरे दिन भी मायूस लौटे नागरिक
तहसीलदारों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को रजिस्ट्री के काम नहीं हो सके। लगातार दूसरे दिन तहसील कार्यालय में पहुंचने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ा। जिले में रोजाना करीब 600 दस्तावेज रजिस्टर्ड होते हैं। जिसमें सबसे अधिक रजिस्ट्री हिसार जिला मुख्यालय पर होती हैं। रोजाना करीब 200 दस्तावेजों का पंजीकरण होता है। जिला में हिसार, हांसी, नारनौंद, बरवाला, आदमपुर, उकलाना, सब तहसील बास, बालसमंद में रजिस्ट्री का काम होता है। तहसीलदार को निलंबित किए जाने के विरोध में प्रदेश भर के तहसीलदारों ने वीरवार को हड़ताल का एलान किया था। नायब तहसीलदार, तहसीलदार शुक्रवार को काम पर आए लेकिन उन्होंने कलम छोड़ हड़ताल में हिस्सा लेते हुए काम नहीं किया।जिसके चलते रजिस्ट्री ,शपथ पत्र सेल डीड आदि के कार्य नहीं हो सके। तहसील विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार के लिए जारी किए गए टोकन नंबर रद्द कर दिए गए थे। इन लोगों को नए नंबर जारी किए जाएंगे। 30 जनवरी को पटवारी -कानूनगो हड़ताल पर चले गए थे। जिसके चलते तहसील के काफी काम बंद हो गए थे। 4 फरवरी तक पटवारियों की हड़ताल रही। 5 जवरी को पटवारी- कानूनगो हड़ताल से लौटे थे। जिसके बाद वीरवार से तहसील कार्यालयों में काम सुचारू होने की उम्मीद बनी थी। शुक्रवार को भी काम नहीं होने के बाद अब सोमवार को व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।