सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The government is playing the portal game with farmers and commission agents: Bajrang Garg

किसान और आढ़तियों के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही सरकार : बजरंग गर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The government is playing the portal game with farmers and commission agents: Bajrang Garg
अनाज मंडी में व्यापारियों से बातचीत करते व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग।
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने मंगलवार को अनाज मंडी में व्यापारियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार किसान और आढ़तियों के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है। किसान पिछले 14 दिन से गेहूं बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहे हैं लेकिन न तो गेहूं की खरीद हो रही है न ही उठान। खरीद और उठान की व्यवस्था न होने के कारण मंडी के अंदर और बाहर जाम की स्थिति बन रही है।
Trending Videos

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने तुरंत प्रभाव से गेहूं की खरीद और उठान शुरू नहीं किया तो व्यापार मंडल मंडी के गेट बंद कर धरना देगा। सरकार बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर की नंबर प्लेट, और तीन गारंटर जैसे नियम बना कर किसान और आढ़तियों को परेशान कर रही है। इन नियमों को किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। खुले में नशा बिकेगा, लेकिन किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अंगूठा निशान और आंखों का स्कैन कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर 14 दिन से गेहूं का उठान नहीं हुआ तो भुगतान कहां से होगा? इस मौके पर अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, मंडी उपप्रधान बजरंग असरावां, मंडी पूर्व प्रधान संजय गोयल, हॉस्पिटल पूर्व प्रधान अनिल जैन, सचिव जगदीश गोदारा और अग्रवाल विकास संगठन के जिला महासचिव सत्य प्रकाश आर्य सहित अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed