{"_id":"69e7753fee6a9d532e0d6dba","slug":"video-till-now-not-even-20-percent-of-the-lifting-has-been-done-in-the-markets-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: मंडियों में अब तक 20 प्रतिशत भी नहीं हुआ उठान, किसान व आढ़ती परेशान: पूर्व सीएम हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: मंडियों में अब तक 20 प्रतिशत भी नहीं हुआ उठान, किसान व आढ़ती परेशान: पूर्व सीएम हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हांसी की अनाज मंडी का दौरा किया। जहां उन्होंने फसल खरीद में बॉयोमेट्रिक जैसे नियमों को लागू करने से हो रही किसानों की बदहाली, महिला आरक्षण बिल और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा। वहीं हिसार में जीजेयू प्रकरण व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पुलिस के विवाद पर जजपा को भाजपा की बी टीम बताया।
अनाज मंडी धर्मशाला में आयोजित पत्रकारवार्ता में हुड्डा ने कहा कि सरकार का हर निर्णय किसानों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। फिलहाल आढ़ती व किसान परेशान हैं, मंडियों में अनाज पड़ा है व अभी तक 20 प्रतिशत भी उठान नहीं हुआ है। पहले मेरी फसल मेरा ब्यौरा के नाम पर व अब बॉयोमेट्रिक के नाम पर किसान को परेशान किया जा रहा है। नियमों के चक्कर में किसान मजबूरी में एमएसपी से कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं। सरकार की फसल खरीद की कोई तैयारी नहीं थी। मंडियों में उठान न होने के कारण गेहूं के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हैं। महिला आरक्षण बिल कांग्रेस ने शुरु किया था। सभी पार्टियों ने मिलकर वर्ष 2023 में बिल पास कर दिया था, इस आधार पर वर्ष 2024 के चुनाव होने चाहिए थे। लेकिन उसकी नोटिफिकेशन अब जाकर जारी हुई। सरकार की नियत ठीक नहीं है। हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व पुलिस के बीच विवाद को लेकर हुड्डा ने कहा कि जजपा व इनेलो भाजपा की बी टीम हैं, दिन रात लोगों को गुमराह करने में कुश्ती लड़ते हैं। इनेलो के दो विधायक हैं, इनका कोई स्टैंड नहीं है। हांसी के जिला बनने पर हुड्डा ने कहा कि जल्दी ही हांसी का जिलाध्यक्ष घोषित किया जाएगा।
उन्होंने पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की तरफ से निकाली जा रही पद यात्रा में कहा कि वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे। यात्रा में राहुल गांधी के शामिल होने पर कहा कि वहां से कोई संदेश आएगा तो वह भी यात्रा में शामिल होंगे। यह कांग्रेस की अधिकृत यात्रा नहीं है, व्यक्तिगत यात्रा है। कैप्टन अभिमन्यु के वर्ष 2010 से 2016 तक प्रदेश को जलाने के आरोप पर कहा कि अगर ऐसा है तो भाजपा सरकार 12 साल से है तो उन्हें पकड़ा क्यों नहीं। उन्होंने कैप्टन पर तंज कसते हुए कहा कि खसियानी बिल्ली खंभा नोचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।