{"_id":"69e710c01b9bfdc49904bfe0","slug":"video-motorcyclist-dies-on-the-spot-after-being-hit-by-a-roadways-bus-in-jalandhar-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत
जालंधर के चुनमुन मॉल के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय जसविंदर सिंह निवासी नत्थूचाहल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बस और बाइक दोनों चुनमुन मॉल की ओर से बस स्टैंड की दिशा में जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन चौक पार कर रहे थे, अचानक जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस नंबर पीबी 04 एए ने बाइक नंबर पीबी 09 क्यू 1716 को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस व बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। रोडवेज विभाग का अधिकारी भी मौके पर पहुंच गया है और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।