फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Asian Hockey Champions Trophy arrives in Jalandhar Mega-event begins tomorrow free entry for spectators

जालंधर पहुंची एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: महामुकाबला कल से, दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री; तैयारियां पूरी

Mon, 26 Oct 2026 03:27 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Mon, 26 Oct 2026 03:27 PM IST
सार

एशियन हॉकी चैंपियंस का पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भव्य उद्घाटन समारोह शाम 5 बजे शुरू होगा, जिसका उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे।

विज्ञापन
Asian Hockey Champions Trophy arrives in Jalandhar Mega-event begins tomorrow free entry for spectators
जालंधर पहुंचीं एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के आगाज से पहले ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया। हॉकी की छांव में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली सहित कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट को लेकर शहर में खेल उत्सव जैसा माहौल बन गया है।

विज्ञापन




कल से शुरू होंगे मुकाबले, मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे उद्घाटन
डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जालंधर पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भव्य उद्घाटन समारोह शाम 5 बजे शुरू होगा, जिसका उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रिकॉर्ड चार महीनों में स्टेडियम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। अधिकारियों ने खेल प्रेमियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मैचों के लिए दर्शकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए दर्शकों को डिजिटल पास बनवाना होगा, जिस पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन करके स्टेडियम में प्रवेश मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग और यातायात के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पार्किंग स्थल से स्टेडियम तक पहुंचने के लिए दर्शकों को लगभग 100 मीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ सकती है। अधिकारियों ने दर्शकों से अपील की कि वे समय से पहले पहुंचें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि पंजाब में इतने बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन खेलों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताते हुए कहा कि जालंधर और मोहाली में मुकाबले आयोजित होने से पंजाब की खेल विरासत को नई पहचान मिलेगी। वहीं टूर्नामेंट से पहले जालंधर में महान ओलंपियन सुरजीत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली, डीसी वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और ओलंपियनों ने प्रतिमा को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed