{"_id":"6adf4cd56f3f2d1460068403","slug":"video-asian-hockey-champions-trophy-in-jalandhar-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, कप्तानों ने माना मुकाबला होगा चुनौतीपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, कप्तानों ने माना मुकाबला होगा चुनौतीपूर्ण
पंजाब में पहली बार खेलने पहुंचे एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली टीमों के कप्तानों ने टूर्नामेंट को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। कप्तानों ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल हर टीम उनके लिए खास है और यूरोप व ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों की मौजूदगी के कारण मुकाबले बेहद कड़े और चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद है।
एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली मलेशियाई टीम के कप्तान ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए कहा कि उनकी टीम टूर्नामेंट में भी शानदार खेल जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान मलेशियाई कप्तान ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह की विशेष रूप से तारीफ की। उन्होंने मनप्रीत को बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए उनके खेल की सराहना की।
कप्तानों के बयानों से साफ है कि सभी टीमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। अब हॉकी प्रेमियों को जालंधर में रोमांचक मुकाबलों और बेहतरीन खेल प्रदर्शन का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।