Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Kangra: A Gift of Development for Jawalamukhi—CM Sukhu Lays Foundation Stone for Electrical Division-cum-Sub-Divisional Building in Darang
{"_id":"69e724b019976f9aa901c52b","slug":"video-kangra-a-gift-of-development-for-jawalamukhi-cm-sukhu-lays-foundation-stone-for-electrical-division-cum-sub-divisional-building-in-darang-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: ज्वालामुखी में विकास की सौगात, सीएम सुक्खू ने दरंग में इलेक्ट्रिकल डिवीजन सह उपमंडल भवन का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: ज्वालामुखी में विकास की सौगात, सीएम सुक्खू ने दरंग में इलेक्ट्रिकल डिवीजन सह उपमंडल भवन का किया शिलान्यास
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:48 PM IST
Link Copied
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के दरंग में इलेक्ट्रिकल डिवीजन सह उप मंडल कार्यालय भवन का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न व देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने शिलान्यास की ईंट रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मौके पर बिजली बोर्ड के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व देहरा विधायक कमलेश ठाकुर को टोपी व शाल पहनाकर विधायक संजय रत्न ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ज्वालामुखी में आज दो अहम कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें इलेक्ट्रिकल सब डिवीजन का शिलान्यास किया गया व ज्वालामुखी में 33 केवी की क्षमता बधाई गई और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली की समस्या को देखते हुए देहरिया क्षेत्र में नया सब-स्टेशन स्थापित करने की मांग को स्वीकार कर लिया गया है। जिसका आग्रह विधायक संजय रत्न व देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने किया। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में 2 केवी सब-स्टेशन को मंजूरी दी जा चुकी है, जिससे बिजली आपूर्ति और बेहतर होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्वालामुखी शक्तिपीठ एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में यहां का सुनियोजित विकास बेहद जरूरी है। सीएम सुक्खू ने ज्वालामुखी शहर और शक्तिपीठ के समग्र सौंदर्यीकरण के लिए 150 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की घोषणा की। इसके तहत 25 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने का ऐलान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिसमें शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ छोटे दुकानदारों के पुनर्वास का भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना में ज्वालामुखी मंदिर और नैना देवी को शामिल कर धार्मिक पर्यटन को और सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो। विधायक संजय रत्न ने मुख्यमंत्री का ज्वालामुखी आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा, जिन पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।