{"_id":"69e710ba2054effbe208eb21","slug":"video-shimla-evidence-found-for-1000-year-old-himachali-folklore-manuscript-conservation-workshop-begins-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: हजार साल पुराना हिमाचली लोकसाहित्य का मिला आधार, पांडुलिपि संरक्षण कार्यशाला शुरू; प्राचीन लिपियों की लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: हजार साल पुराना हिमाचली लोकसाहित्य का मिला आधार, पांडुलिपि संरक्षण कार्यशाला शुरू; प्राचीन लिपियों की लगाई प्रदर्शनी
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:22 AM IST
एडवांस्ड स्ट्डीज में मंगलवार से हिमाचल की प्राचीन लिपियों और पांडुलिपियों के संरक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। सिद्धार्थ विहार सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की उन दुर्लभ लिपियों और पांडुलिपियों पर चर्चा हो रही है और प्रदर्शनी लगाई गई है जिनका संबंध शारदा लिपि से विकसित परंपराओं जैसे पाबुची, भाटकशरी, पंडवानी और चंदवानी से है। विशेषज्ञ इन सांचा पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण और उनके पाठन की तकनीकी चुनौतियों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन और विषय परिचय ओम प्रकाश शर्मा शर्मा टैगोर फेलो ने किया जिन्हें इस क्षेत्र के विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस दौरान एक विशेष प्रदर्शनी का भी किया गया, जिसमें दुर्लभ पांडुलिपियों को प्रदर्शित किया गया। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि हालिया शोध में सामने आई पांडुलिपियां केवल ऐतिहासिक दस्तावेज नहीं, बल्कि हिमाचली भाषाई और सांस्कृतिक पहचान का ठोस प्रमाण हैं। ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि यदि इन पांडुलिपियों का समयबद्ध संरक्षण और अध्ययन सुनिश्चित किया जाता है तो यह न केवल शोध के नए आयाम खोलेगा, बल्कि हिमाचली भाषा को क्षेत्रीय दर्जा दिलाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।