{"_id":"6a6dea68dbdafd48830de416","slug":"kinnaur-alto-car-accident-satluj-river-three-killed-tapri-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Himachal : किन्नौर में सतलुज नदी में गिरी ऑल्टो कार, तीन लोगों की मौत; टापरी के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Himachal : किन्नौर में सतलुज नदी में गिरी ऑल्टो कार, तीन लोगों की मौत; टापरी के पास हुआ हादसा
Sat, 01 Aug 2026 06:19 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:19 PM IST
सार
किन्नौर जिले के टापरी में शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। पुराना टापरी के समीप चगांव नाले के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह राहगीर ने नदी में वाहन का हिस्सा देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, आपदा प्रबंधन और होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाले।
विज्ञापन
सतलुज नदी में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किन्नौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर टापरी के पास शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब तीन बजे पुराने टापरी के समीप चगांव नाले के पास हुआ। ऑल्टो कार (एचपी-25ए-6113) सड़क से करीब 100 मीटर नीचे सतलुज नदी के तेज बहाव में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी कई घंटे बाद मिल पाई। सुबह करीब 11:40 बजे एक राहगीर ने नदी में वाहन का बोनट और टायर देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना टापरी से थाना प्रभारी लालचंद चौहान की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही जिला आपदा प्रबंधन और होमगार्ड की टीम ने भी राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
एसडीएम भावानगर नेहा नेगी और पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। बचाव टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सतलुज नदी के तेज बहाव से तीनों शवों को बाहर निकाला। मशीनरी की मदद से शवों को नदी से निकालकर सिविल अस्पताल भावानगर पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
मृतकों की पहचान वाहन मालिक एवं चालक चंद्र कुमार (41), अमृत सिंह निवासी थैमगारंग, सांगला (किन्नौर) और पंकज कुमार (42) निवासी चच्योट, जिला मंडी के रूप में हुई है।
एसडीएम भावानगर नेहा नेगी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सर्च अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त वाहन से तीन ही लोगों के शव बरामद हुए हैं। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।