बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur sunda sanei road landslide bull killed pickup damaged

Rampur Bushahr: सुंडा-सनेई सड़क पर भूस्खलन, बैल की मौत, पिकअप को नुकसान, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:30 PM IST
rampur sunda sanei road landslide bull killed pickup damaged
रामपुर उपमंडल के आपदा प्रभावित सुंडा-सनेई मार्ग पर शनिवार सुबह एक बार फिर भूस्खलन होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 10:30 बजे अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी समय जगूणी से रामपुर जा रही एक पिकअप वाहन पत्थरों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक सुरक्षित रहा और बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण नीचे बसे दो गांवों पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क अब बेहद संवेदनशील हो चुकी है और यहां से गुजरना जोखिम भरा बन गया है। डंसा पंचायत की प्रधान पदमा कुमारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग, दुग्ध उत्पादक और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण आवाजाही करते हैं। सेब सीजन के दौरान बागवान भी इसी मार्ग पर निर्भर हैं, जिससे उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि आगामी दिनों में भारी बारिश जारी रहती है तो बड़े पैमाने पर भूस्खलन होने की आशंका है, जिससे हजारों लोगों का संपर्क प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशील स्थल पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, रात के समय वाहनों की आवाजाही पर रोक और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। शुक्रवार को रचोली और डंसा पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह से भी मुलाकात कर मामले का स्थायी समाधान करने की मांग रखी थी। प्रतिनिधिमंडल ने वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर संयुक्त विभागीय समिति गठित करने और क्षेत्र को आपदा प्रभावित घोषित कर आवश्यक बजट उपलब्ध कराने की मांग की। प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधीश शिमला को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि क्षेत्र को आपदा प्रभावित घोषित करने और बजट स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar: भीड़ बनी जल्लाद! चोरी के शक में अमानवीय सजा

01 Aug 2026

कानपुर: हनुमंत विहार में दबंगों का आतंक, पहले हाथ तोड़ा और अब की फायरिंग

01 Aug 2026

Video: गोंडा में टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

01 Aug 2026

Video: गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का वांछित आरोपी घायल

01 Aug 2026

कानपुर के चंद्रनगर में ढही छत, मलबे में दबे चार लोग, दमकल और पुलिस का रेस्क्यू

01 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर के अरौल में खेल मैदान की बदहाली पर सीडीओ का संज्ञान

01 Aug 2026

पानीपत में सावन के शनिवार पर शिवालयों में उमड़ा भक्ति, रुद्राभिषेक के साथ हुई विशेष पूजा-अर्चना

01 Aug 2026
विज्ञापन

दिल्ली कैंट स्टेशन पर आज से 13 ट्रेनों का ठहराव बंद, नारनौल-रेवाड़ी के यात्रियों पर भी पड़ेगा असर

Bihar: 2026 पितृ पक्ष मेले की तैयारियां तेज, तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं होंगी बेहतर

01 Aug 2026

सुल्तानगंज का नाम बदलने की मांग ने पकड़ा जोर, कांवरियों और पुजारी ने रखी राय

01 Aug 2026

मानसून में भी सुरक्षित पहुंचेगी राखी, बीकानेर डाक विभाग ने शुरू की वॉटरप्रूफ पैकिंग सुविधा

01 Aug 2026

सफाई कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील, मंत्री इंदरबीर निज्जर बोले-कई मांगें मानी

01 Aug 2026

बेनतीजा रही पंजाब सरकार और किसानों की बैठक, 5 अगस्त को स्पीकर के घर का घेराव -

VIDEO: मोबाइल टाॅवर पर चढ़ा युवक, साढ़े चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

31 Jul 2026

VIDEO: गोवर्धन जाने वाली पदयात्रा का फरह में हुआ स्वागत

31 Jul 2026

तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, एक की मौत, एक घायल; VIDEO

31 Jul 2026

आधे घंटे में हुई पांच एमए बारिश, डूबा शहर,जलमग्न हुई सड़कें; VIDEO

31 Jul 2026

विंध्याचल की सड़कें और गलियां बदहाल, सीवर का गंदा पानी बना मुसीबत; VIDEO

31 Jul 2026

जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर महिला का धरना, VIDEO

31 Jul 2026

बारिश में नाले में बदल जाती है अहरौरा की मुख्य सड़क, राहगीर परेशान; VIDEO

31 Jul 2026

सैलरी की मांग को लेकर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन, VIDEO

31 Jul 2026

Chhindwara News: कुरकुरे और पानी बॉटल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस और दमकल ने पाया काबू

31 Jul 2026

Video: जूट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिलाएं सम्मानित

31 Jul 2026

Video: ब्लॉक स्तरीय क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ की कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों ने ली शपथ

31 Jul 2026

बलरामपुर में पत्नी और बच्चों को गोली मारकर युवक ने खुद को किया शूट; मोबाइल मिला सुसाइड करने की बात का वीडियो

31 Jul 2026

Ranchi: जंतर-मंतर के जैसा आंदोलन! JPSC अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, CBI जांच तक नहीं हटेंगे छात्र?

31 Jul 2026

अंडर-14 तलवारबाजी में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का जलवा, जिला स्तर के लिए 24 का चयन

31 Jul 2026

चार दिन से बिजली नहीं, होडल कॉलोनी वासियों ने हाईवे जाम कर जताई नाराजगी

31 Jul 2026

दिल्ली के बाजारों में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह, राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी जोरों पर

31 Jul 2026

Chamoli: हेलंग उर्गम मोटर मार्ग दो जगह बंद, टैक्टर से किमाना गांव पहुंचाई राहत सामग्री

31 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed