{"_id":"6a6dda1efde05e2277091f3a","slug":"video-nankhari-tikkar-khamadi-road-construction-quality-kaul-singh-shimla-news-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: टिक्कर-खमाडी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, भाजपा नेता कौल सिंह ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: टिक्कर-खमाडी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, भाजपा नेता कौल सिंह ने उठाए सवाल
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:05 PM IST
Link Copied
ननखड़ी क्षेत्र की महत्वपूर्ण टिक्कर-खमाडी सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता कौल सिंह ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्धारित मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
कौल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से स्वीकृत करोड़ों रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य पिछले कुछ महीनों से चल रहा है, लेकिन पहली ही बारिश में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उनका आरोप है कि सड़क पर गटका कम और मिट्टी अधिक डाली गई है, जिससे कई स्थानों पर सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। साथ ही निर्माण में इस्तेमाल किया जा रहा गटका भी निम्न गुणवत्ता का है।
उन्होंने कहा कि ननखड़ी क्षेत्र में सेब सीजन शुरू होने वाला है। यदि सड़क की स्थिति में जल्द सुधार नहीं किया गया तो बागवानों को सेब की पेटियां मंडियों तक पहुंचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा आम लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह स्थिति ठेकेदार की लापरवाही और लोक निर्माण विभाग की निगरानी में कमी का परिणाम है। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाए और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच की जाए।
कौल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया तो स्थानीय लोग और बागवान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि टिक्कर-खमाडी सड़क ननखड़ी क्षेत्र के सेब उत्पादकों की जीवनरेखा है और इसकी खराब स्थिति स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर डाल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।