{"_id":"6a3832bed98a3d03e805fc74","slug":"the-journey-from-despair-to-hope-the-lost-sparkle-returned-in-someones-eyes-someone-trapped-in-the-whirl-of-difficult-questions-hisar-news-c-21-1-hsr1007-895616-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: निराशा से उम्मीद तक का सफर... किसी की आंखों में लौटी खोई हुई चमक, कोई मुश्किल सवालों के भंवर में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: निराशा से उम्मीद तक का सफर... किसी की आंखों में लौटी खोई हुई चमक, कोई मुश्किल सवालों के भंवर में फंसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। कागज पर छपे कुछ सवालों के लीक होने से जब महीनों की तपस्या एक झटके में टूट जाए तो विद्यार्थियों का आत्मविश्वास हिल गया था। मानसिक अवसाद, टूटे हुए शेड्यूल और परीक्षा के दोबारा दबाव के बीच रविवार को जब छात्र एक बार फिर नीट पुनर्परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरों पर मिली-जुली भावनाएं थीं। किसी की आंखों में खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने की चमक थी तो कोई कठिन प्रश्नों के जाल में उलझकर असंतुष्ट नजर आया। इस अग्निपरीक्षा से गुजरने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों की जुबानी उनके संघर्ष की दास्तां।
-- -- -- --
विद्यार्थी बोले- फिजिक्स ने ली परीक्षा, समय की रही कमी
पेपर लीक होने के बाद दोबारा उसी उत्साह के साथ तैयारी करना आसान नहीं था। इस बार फिजिक्स के कई प्रश्न काफी कठिन थे और पेपर हल करते हुए समय की भी कमी महसूस हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद संतुष्टि नहीं है क्योंकि जैसा प्रदर्शन करने की उम्मीद थी वैसा नहीं हो पाया। - संध्या, हिसार।
पिछली बार मेरी परीक्षा अच्छी हुई थी और मुझे परिणाम का इंतजार था। जब पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिली तो काफी निराशा हुई। दोबारा परीक्षा देने का मन नहीं था क्योंकि फिर से पूरी तैयारी और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा। मेरे अभिभावकों ने मुझे हौसला दिया जिसके बाद मैंने दोबारा तैयारी की। - तमन्ना, कैमरी।
विज्ञापन
पिछली बार परीक्षा देकर मुझे पूरा भरोसा था कि मेरा चयन हो जाएगा लेकिन पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द हो गई। उस समय काफी निराशा हुई क्योंकि महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा था। हालांकि मैंने हार नहीं मानी और दोबारा तैयारी शुरू कर दी। इस बार पेपर अच्छा हुआ है। कई ऐसे प्रश्न आए जो मैंने पढ़ रखे थे। - अमन, हिसार।
केमिस्ट्री के कई प्रश्न चुनौतीपूर्ण थे। पिछली बार पेपर अपेक्षाकृत आसान लगा था लेकिन इस बार तैयारी की असली परीक्षा हुई। पेपर लीक की घटना के बाद कुछ समय तक पढ़ाई में मन नहीं लगा लेकिन बाद में दोबारा मेहनत शुरू की। अब उम्मीद है कि मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। -सिमरन, हिसार।
मेरे लिए दोबारा परीक्षा होना फायदेमंद रहा। पिछली बार तैयारी पूरी नहीं थी लेकिन अतिरिक्त समय मिलने से मैंने कमजोर विषयों पर अच्छी तरह काम किया। इस बार परीक्षा देते समय पहले से ज्यादा आत्मविश्वास था। पेपर भी ठीक रहा और मुझे उम्मीद है कि मेरा प्रदर्शन पहले की तुलना में बेहतर होगा। -नसीब, सिवानी मंडी।
पेपर लीक की घटना के बाद मन में बार-बार यही सवाल आता था कि आखिर हमारी गलती क्या थी। परीक्षा रद्द होने से मानसिक दबाव बढ़ गया था और दोबारा उसी उत्साह के साथ तैयारी करना आसान नहीं था। परिवार और शिक्षकों के सहयोग से मैंने खुद को संभाला और पढ़ाई जारी रखी। इस बार परीक्षा पहले से बेहतर गई है। -अनुराग, उकलाना।
-- -- -- -- -- -
अभिभावक बोले-बच्चों को अकेला छोड़ने से भी कतरा रहे थे
पेपर लीक होने के बाद बच्चा काफी परेशान रहने लगा था। उस समय विद्यार्थियों के तनाव और आत्महत्या की खबरें भी सुनने को मिल रही थीं जिससे हमें बेटे की चिंता होने लगी थी। हम बच्चे को अकेला छोड़ने से भी कतराते थे और लगातार उसका हौसला बढ़ाते थे। - उमेद सिंह, उकलाना
परीक्षा रद्द होने का सबसे बड़ा नुकसान बच्चों के मनोबल को हुआ। महीनों की मेहनत के बाद जब परीक्षा रद्द हुई तो बच्चा निराश हो गया था। हमने उसे समझाया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। इस बार उसने पहले से ज्यादा तैयारी की है और हमें अच्छे परिणाम की उम्मीद है। - प्रकाश कुमार, उकलाना
पेपर लीक की घटना के बाद बच्चे की पढ़ाई का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया था। उसे दोबारा उसी स्तर की तैयारी के लिए प्रेरित करना आसान नहीं था। हमने उसे सकारात्मक माहौल देने का प्रयास किया। अब परीक्षा होने के बाद राहत महसूस हो रही है और उम्मीद है कि चयन मेरिट के आधार पर होगा। - मोनिका शर्मा, कैमरी
हमारे बच्चे ने परीक्षा के लिए लंबे समय तक मेहनत की थी। पेपर रद्द होने से उसे काफी निराशा हुई, लेकिन उसने हार नहीं मानी। दोबारा परीक्षा के लिए भी उसने पूरी लगन से तैयारी की। उम्मीद है कि इस बार विद्यार्थियों की मेहनत बर्बाद नहीं होगी। - मनोहर, सिवानी।