सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The melodious tunes of musical instruments revived old memories.

Hisar News: वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों ने ताजा कीं पुरानी यादें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The melodious tunes of musical instruments revived old memories.
वानप्रस्थ सीनियर सिटीजन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सदस्य।
विज्ञापन
हिसार। वानप्रस्थ सीनियर सिटीजन क्लब में आयोजित वाद्य यंत्रों के साथ संगीतमय मिलन कार्यक्रम में सदस्यों ने बांसुरी और हारमोनियम की मधुर धुनों पर लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर पुरानी यादों को ताजा कर दिया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और प्रस्तुतियों की सराहना की।

क्लब के महासचिव डॉ. जेके डांग ने कहा कि आधुनिक तकनीक के दौर में बांसुरी और हारमोनियम जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्र धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। क्लब इनकी समृद्ध संगीत परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विजय लक्ष्मी ने बांसुरी पर ओम जय जगदीश हरे, जब कोई बात बिगड़ जाए और ये शाम मस्तानी की मधुर धुनें प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। इसके बाद उन्होंने हारमोनियम पर आ लौट के आजा मेरे मीत और सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा प्रस्तुत कर देशभक्ति और भावनाओं का सुंदर संगम पेश किया।
विज्ञापन

डॉ. आरके सैनी ने हारमोनियम पर मेरा मन डोले मेरा तन डोले और बहारों फूल बरसाओ प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा योगेश सुनेजा, डॉ. एमएस राणा, डॉ. आरएस हुड्डा, सत्यवती, अजीत सिंह और करतार सिंह ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने डॉ. मनवीर का जन्मदिन भी मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed