फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The 'Seva Sankalp Abhiyan' will be conducted from September 17 to October 17.

Hisar News: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलाया जाएगा सेवा संकल्प अभियान

Fri, 11 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 11 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The 'Seva Sankalp Abhiyan' will be conducted from September 17 to October 17.
हांसी। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर उपायुक्त राहुल नरवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह अभियान सरकार की जनसेवा, सामाजिक सरोकार और नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन

जिला सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में हुई बैठक में उन्होंने अभियान की सभी गतिविधियों को बेहतर समन्वय के साथ आयोजित करने और आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक से पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के अधिकारियों को अभियान के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीएमसी लक्षित सरीन, सीटीएम हिमांशु चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को इन गतिविधियों के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करने तथा आपसी समन्वय से कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

इस बार अभियान में नई गतिविधियां भी जोड़ीं :
उपायुक्त ने कहा कि अभियान के तहत निर्धारित सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। सरकार ने इस बार अभियान में कई नई गतिविधियां भी जोड़ी हैं। इनमें आशीर्वाद का दीया, मेरे सपनों का भारत/चित्रसेवा, नमो सेवा–अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग, राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed