फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water dispute in Hansi 26 villages to join the Chanaut agitation 168-day strategy formulated

हांसी में जल विवाद: चानौत आंदोलन में जुड़ेंगे 26 गांव, 168 दिन की रणनीति बनाई; रोघी-बूरा खाप के गांव देंगे साथ

Wed, 08 Jul 2026 10:34 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 08 Jul 2026 10:34 AM IST
सार

अनूप चानौत ने बताया कि 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान टी कनेक्शन से पानी देने की मांग उठाई जाएगी। इस कार्यक्रम में उत्तर भारत की खापें, सामाजिक संगठन और किसान संगठनों को भी शामिल करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Water dispute in Hansi 26 villages to join the Chanaut agitation 168-day strategy formulated
धरने पर बैठे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

चानौत गांव में पानी के लिए चल रहे आंदोलन से अन्य गावों को भी जोड़ा जाएगा। धरना कमेटी ने अगले आंदोलन की अगले 168 दिनों की रूपरेखा बनाई। आंदोलन को और मजबूती देने के लिए रोघी और बूरा खाप के 26 गांव भी जुटेंगे। ये सभी गांव सहयोगी की भूमिका निभाएंगे जबकि आंदोलन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण फैसलों की कमान चानौत धरना कमेटी के पास ही रहेगी। धरने के 53वें दिन सुबह से ही गांव के लोग धरनास्थल पर जुट गए थे।

विज्ञापन


इस दौरान बैठक कर आगामी रणनीति तय की गई। धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत ने बताया कि 26 गांवों में से हर दिन एक गांव से 20 से 30 ग्रामीण धरने में शामिल होंगे। हर रविवार कोई एक गांव 36 बिरादरी के साथ चानौत पहुंचेगा। इसी तरह अगले 26 रविवारों का कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। इससे करीब छह महीने तक आंदोलन को लगातार गति मिलती रहेगी।
विज्ञापन


अनूप चानौत ने बताया कि 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान टी कनेक्शन से पानी देने की मांग उठाई जाएगी। इस कार्यक्रम में उत्तर भारत की खापें, सामाजिक संगठन और किसान संगठनों को भी शामिल करने की तैयारी है। इसकी रणनीति तय करने के लिए 10 जुलाई को चानौत में बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed