Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Construction work on the Hansi-Tosham road, stalled for 10 months, has resumed; residents expressed gratitude to Amar Ujala.
{"_id":"6a4def353f3b298ed20a6c21","slug":"video-construction-work-on-the-hansi-tosham-road-stalled-for-10-months-has-resumed-residents-expressed-gratitude-to-amar-ujala-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"10 महीने से अधूरा पड़ा हांसी-तोशाम रोड का निर्माण कार्य शुरू, लोगों ने जताया अमर उजाला का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 महीने से अधूरा पड़ा हांसी-तोशाम रोड का निर्माण कार्य शुरू, लोगों ने जताया अमर उजाला का आभार
हांसी-तोशाम रोड पर पिछले करीब 10 महीनों से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग हरकत में आया, जिसके बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया।वही लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सौरव चौहान ने बताया कि नवबर से पहले इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जायेगा।
हांसी-तोशाम रोड को नया बनाने के लिए करीब 8 महीने पहले सड़क को तोड़ दिया गया था। वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क के निर्माण से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन सड़क तोड़ने के बाद काम बीच में ही रुक गया। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को लंबे समय तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हजारों लोग इस रास्ते से सफर करते है।
सड़क पर धूल, मिट्टी और रोड़ों के कारण पैदल यात्रियों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों को रोजाना मुश्किलें झेलनी पड़ रही थीं। उड़ती धूल से लोगों का चलना दूभर हो गया था, वहीं सड़क पर रोड़ों के कारण हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अमर उजाला में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ है। लोगों ने इसके लिए अखबार का आभार भी जताया।
राहगीर संदीप ने बताया कि पिछले 10 महीनों से लोग बेहद परेशान थे। उन्होंने कहा कि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद इसका असर देखने को मिला और अब सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
वहीं दुकानदार राजेश ने भी कहा कि अमर उजाला द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के बाद विभाग ने काम शुरू किया, जिससे स्थानीय लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
वही लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सौरव चौहान ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य नवंबर से पहले इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने का है, ताकि लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।