हांसी के गांव चानौत में जल विवाद: छह नामजद सहित 1500 लोगों पर FIR दर्ज, 'टी' उखाड़ने के पर हुई थी झड़प
अमृत योजना के तहत हांसी शहर को पानी देने के लिए भाखडा नहर से सरकार द्वारा एमएम साईज की डीआई पाइपलाइन पानी के लिए बिछाई जा रही थी। जो हांसी शहर से गांव चानौत खरकडी मोड तक दबाई जा चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांसी के गांव चानौत में देर रात को टी-कनेक्शन को लेकर हुए पुलिस प्रशासन के बीच टकराव में पुलिस ने गांव की सरपंच सहित 6 नामजद व 1500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईन की शिकायत पर दर्ज किया गया है।जिसमें बताया गया है कि रात को उपद्रवियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मी घायल हुए।
पिछले 39 दिन से गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने के बीच यह ग्रामीणों के खिलाफ चौथी एफआईआर है। इससे दो दिन पहले ही जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन ने टी- कनेक्शन लगाने पर भी मामला दर्ज करवाया था। फिलहाल मामले में दी गयी शिकायत में जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन संजीव त्यागी ने बताया कि अमृत योजना के तहत हांसी शहर को पानी देने के लिए भाखडा नहर से सरकार द्वारा एमएम साईज की डीआई पाइपलाइन पानी के लिए बिछाई जा रही थी। जो हांसी शहर से गांव चानौत खरकडी मोड तक दबाई जा चुकी है।
जो गांव के लोगो ने अवैध टी-कनेक्शन खरकडी मोड चानौत में 20 जून को विभाग की अनुमति के बिना लगाई थी। जिसको हटाने के लिए डीसी के आदेशानुसार उन्हें डयुटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। वह सोमवार रात को डीसी राहुल नरवाल, एसपी विनोद कुमार, एसडीएम राजेश कोथ व विकास यादव व पुलिस बल के साथ हांसी के गांव चानौत खरकडी मोड पर अवैध टी-कनेक्शन हटाने के लिए गए थे।
वहां पर मौजुद उपद्रवियों पूर्व सरपंच सत्यवान, अनुप कुमार चानौत, हिमाशुं सरपंच प्रतिनिधी चानौत, सरस्वति सरपंच गांव चानौत , विशाखा पत्नी अनुप कुमार व सुधीर वासी सिंघवा मदनहेड़ी हाल पता 12 क्वाटर हिसार निवासी ने गांव चानौत के अन्य 1000-1500 व्यक्तियो व महिलाओ को उकसाकर व षडयंत्र रचकर उपरोक्त प्रशासनिक अधिकारियो व पुलिस पर जान से मारने की नियत से इंटे, पत्थर व डंडे से सीधे वार करके चोटे पहुंचाई।
साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई व उंची उंची अवाज मे कह रहे थे कि यंहा से भाग जाओ नहीं तो हम गांव वालो की मदद से आप सभी को जान से मार देंगे और एक को भी जिन्दा नंही जाने देंगें। जिससे पुलिस कर्मचारियो ईएएसआइ प्रीतम सिंह व एचसी वजीर सिंह व अन्य को गभीर चोटे आई है।
धरना कमेटी लोगों को बहका रही, कुछ शरारती तत्व बिगाड़ रहे माहौल – एसपी
हांसी के चानौत गांव में हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही विशेष जलापूर्ति पाइपलाइन में लगाए गए टी-कनेक्शन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को इस मामले पर प्रेस वार्ता करते हुए हांसी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि गांव में कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके कारण धरना समाप्त नहीं हो पा रहा है।
एसपी ने बताया कि धरना कमेटी की ओर से योजनाबद्ध तरीके से पाइपलाइन में अवैध रूप से टी लगाई गई थी। प्रशासन ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में टी-कनेक्शन को हटाया। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।
उन्होंने कहा कि मामले में 5 लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी का आरोप है कि धरना कमेटी ग्रामीणों को गुमराह कर रही है और प्रशासन का पक्ष लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है।
विनोद कुमार ने ग्रामीणों से अपील की वे धरना समाप्त कर प्रशासन के साथ बातचीत का रास्ता अपनाएं, क्योंकि संवाद के द्वार खुले हुए हैं। कार्रवाई रात में करने को लेकर एसपी ने कहा कि पुलिस अपनी निर्धारित रणनीति के तहत काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि दिन के समय भीड़ अधिक होने की आशंका थी, इसलिए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रात में कार्रवाई की।