{"_id":"6a3a42c3c91167479204dd3e","slug":"mary-from-the-dog-squad-tracked-down-the-accused-and-received-a-reward-of-10-000-in-sambhal-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डॉग स्क्वॉड की मैरी ने खोज निकाला मुलजिम, 10 हजार इनाम पाया; आरोपी के गमछे को सूंघकर दिया था उसका सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डॉग स्क्वॉड की मैरी ने खोज निकाला मुलजिम, 10 हजार इनाम पाया; आरोपी के गमछे को सूंघकर दिया था उसका सुराग
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार
डॉग स्क्वॉड की मैरी ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पकड़वाया है। उसने 10 हजार इनाम पाया है। गमछे को सूंघकर आरोपी का सुराग दिया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोच लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है। सिपाही भी घायल हुआ है।
Mary
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अच्छे काम और उल्लेखनीय भूमिका पर पुलिसकर्मी तो सम्मानित और पुरस्कृत होते हैं लेकिन संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जिले में पुलिस टीम में शामिल शी-डॉग मैरी के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की अनूठी पहल की।
मैरी की मदद से जिले की पुलिस न सिर्फ बबराला क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी संदीप (34) तक पहुंची बल्कि उसकी गिरफ्तारी तक का रास्ता तैयार करा दिया। सोमवार भोर में पुलिस ने उसे ग्राम नगरिया काजी के पास हुई मुठभेड़ में दबोच लिया।
आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है, जबकि इस दौरान टीम में शामिल एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों का उपचार चल रहा है। बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घटना बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 जुलाई को हुई थी।

टीम को मिला था गमछा
एसपी ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी लेकिन मौके की सक्रियता के साथ जांच के दौरान पुलिस और फोरेंसिक टीम को एक गमछा मिला था। पुलिस ने नजदीकी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन शुरुआती स्तर पर कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका।

इसके बाद टीम ने पुलिस के डॉग स्क्वॉड की सदस्य मैरी को मौके पर बुलाया। उसने गमछा सूंघने के बाद खास दिशा में अपने कदम बढ़ाए। बाद में एक जगह रुककर इस तरह की भाव-भंगिमाएं की, जिससे मैरी के हैंडलर और स्क्वॉड के सदस्य को संभावित सुराग मिल गया।
मुठभेड़ में आरोपी को दबोचा
इसके बाद एएसपी मनोज कुमार रावत, सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा, थाना प्रभारी नितेश सहरावत की विवेचना में गांव के ही संदीप का नाम प्रकाश में आया। मुठभेड़ में संदीप को दबोच लिया गया।
इसके बाद एएसपी मनोज कुमार रावत, सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा, थाना प्रभारी नितेश सहरावत की विवेचना में गांव के ही संदीप का नाम प्रकाश में आया। मुठभेड़ में संदीप को दबोच लिया गया।
एसपी ने बताया कि मैरी अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रही है और पूर्व में भी चोरी एवं हत्या जैसे मामलों के खुलासे में सहयोग कर चुकी है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले बिलासपुर क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में भी मैरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैरी वर्ष 2019 से संभल जिले में अपनी सेवाएं दे रही है। एसपी ने बताया कि मैरी को डीजी पदक की सिफारिश भी करेंगे।