गंगा दशहरा: मुरादाबाद में तीन दिन हाईवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, दिल्ली और लखनऊ रूट पर किया गया डायवर्जन
ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में बृजघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने सोमवार से बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। मुरादाबाद से दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ जाने वाले भारी व मालवाहक वाहनों को संभल, गवां रोड और गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के मद्देनजर यातायात पुलिस ने तीन दिन तक रूट डायवर्जन करने का निर्णय लिया है। दिल्ली हाईवे पर सोमवार की सुबह आठ बजे से बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक भारी वाहन नहीं चलेंगे। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बृजघाट में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। तीन दिन हाईवे पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। इस बदले मार्ग से ही चलाया जाएगा।
यह रहेगी व्यवस्था
मुरादाबाद से मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाला भारी एवं हल्के मालवाहक वाहनः मुरादाबाद पुराना टोल से चंदौसी कट से गागन तिराहा से संभल कट अंडर से मैनाठेर रोड से सिरसी से चंदौसी चौराहा संभल होकर चौधरी सराय चौकी संभल से वाया गवां रोड होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्स प्रेस वे से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
मुरादाबाद से बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी एवं हल्के मालवाहक वाहन : मुरादाबाद से मेरठ बिजनौर, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन वाया- टीएमयू अंडरपास, शेरुआ चौराहा, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर होते हुए मेरठ एवं मुजफ्फरनगर जाएंगे।
रामपुर से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाले भारी और हल्के मालवाहक वाहन - रामपुर से आने वाले वाहन शाहबाद, बिलारी से चंदौसी होकर बहजोई लहरावन कट से गंगा एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे
रामपुर से अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात बहजोई-धनारी- इंद्रा चौक बबराला नेहरू चौक गुन्नौर नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे ।