सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samajwadi Party MP Ruchi Veera Attacked in Uttar Pradesh minister OP Rajbhar statement BJP mp in touch with SP

UP: 'सपा में होगी बड़ी टूट', राजभर के दावे पर MP रुचि वीरा का पलटवार, कहा- हमारे संपर्क में भाजपा के कई सांसद

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 20 Jun 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के सपा में टूट वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुरादाबाद से सपा सांसद रुचिवीरा ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह एकजुट है। रुचिवीरा ने पलटवार करते हुए दावा किया कि स्वयं ओम प्रकाश राजभर और भाजपा के कई सांसद समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। 

Samajwadi Party MP Ruchi Veera Attacked in Uttar Pradesh minister OP Rajbhar statement BJP mp in touch with SP
मंत्री ओमप्रकाश राजभर और सांसद रुचिवीरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद में आयोजित पीडीए सम्मेलन को लेकर समाजवादी पार्टी में गुटबाजी की चर्चाओं के बीच सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर तथा मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। राजभर ने सपा में बड़ी टूट का दावा करते हुए पार्टी नेतृत्व पर पिछड़े और दलित समाज के सम्मान की अनदेखी का आरोप लगाया।रुचिवीरा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह एकजुट है और भाजपा के कई सांसद सपा के संपर्क में हैं।




दरअसल, 14 जून को मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में सांसद रुचि वीरा को आमंत्रित नहीं किए जाने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ने लगी। इस पर रुचिवीरा ने कहा था कि वह उस दिन मुरादाबाद में मौजूद थीं। लेकिन उन्हें कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष उठाने की बात भी कही थी। इसी घटनाक्रम को आधार बनाकर ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि मुरादाबाद की घटना समाजवादी पार्टी के भीतर चल रहे अंतर्विरोधों की झलक है।

विज्ञापन

राजभर ने आरोप लगाया कि सपा नेतृत्व अन्य पिछड़ा वर्ग और दलित समाज के नेताओं को उचित सम्मान नहीं देता। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और आने वाले समय में समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। राजभर के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद रुचिवीरा ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह एकजुट है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मजबूती से खड़े हैं। समाजवादी पार्टी को तृणमूल कांग्रेस समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश की जनता आने वाले समय में ऐसे बयानों का जवाब देगी। रुचिवीरा ने पलटवार करते हुए दावा किया कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि स्वयं ओम प्रकाश राजभर और भाजपा के कई सांसद समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। 

 

उन्होंने कहा कि वह राजभर के बयानों को कोई महत्व नहीं देतीं और समाजवादी पार्टी के संगठन को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम का जवाब जनता चुनाव में देगी। मुरादाबाद के पीडीए सम्मेलन से शुरू हुआ यह विवाद अब प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है। विपक्ष और सत्तापक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed