{"_id":"6a36963e04034d1a750be38f","slug":"up-tantrik-dupes-farmer-of-1-80-crore-with-ruse-of-doubling-money-through-a-ritual-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रुपयों की आरती उतार दोगुना करने का झांसा, किसान से तांत्रिक ने ठगे 1.80 करोड़, तमंचा दिखाकर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रुपयों की आरती उतार दोगुना करने का झांसा, किसान से तांत्रिक ने ठगे 1.80 करोड़, तमंचा दिखाकर दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला/अमरोहा
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार
बछरायूं के सरकड़ा कलां निवासी किसान ने तांत्रिक पर रुपयों की आरती उतारकर उन्हें दोगुना करने का झांसा देकर 1.80 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ठगी का आरोपी तांत्रिक और पीड़ित किसान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रकम दोगुनी करने का लालच देकर तांत्रिक ने किसान से 1.80 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रकम वापस मांगने पर तांत्रिक पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा कलां निवासी किसान आकाश चौधरी ने शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उनका परिचय अतरपुरा निवासी तांत्रिक से हुआ था। वह दूसरे समुदाय का है और हमेशा काला चश्मा लगाए रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोग उसे नेत्रहीन बताते हैं। आकाश के अनुसार, उनकी मां मिथलेश के इलाज के सिलसिले में वह आरोपी के संपर्क में आए थे। आरोप है कि तांत्रिक ने रुपये दोगुना करने का लालच दिया। शुरुआत में 10 हजार रुपये लेकर कुछ समय बाद 20 हजार रुपये लौटाए।
इससे उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद लालच में आकर वह लगातार उसे रकम देते रहे। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने आरोपी को कुल 1.80 करोड़ रुपये दिए थे। इसमें 35 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए जबकि शेष रकम नकद सौंपी गई।
आकाश का आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी ने न तो रुपये दोगुना किए और न ही मूलधन वापस किया। वह लगातार जल्द भुगतान करने का आश्वासन देकर टालमटोल करता रहा। पीड़ित ने बताया कि वह इससे पहले भी तीन बार पुलिस को तहरीर दे चुके हैं।
पुलिस के सामने आरोपी कुछ माह में रुपये लौटाने का आश्वासन देता रहा। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने 20 जून को पूरी रकम लौटाने का वादा किया था। तय तारीख पर वह रुपये लेने पहुंचा तो आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया।
आरोप है कि उसने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।