फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   250 runners from BRG participated in the Delhi Half Marathon, while 100 members provided water service.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी के 250 धावकों ने लिया भाग, 100 सदस्यों ने की जलसेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
250 runners from BRG participated in the Delhi Half Marathon, while 100 members provided water service.
-फोटो 56 : दौड़ प्रतियोतिगा में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के 250 से अधिक धावकों ने भाग लिया, जबकि 100 सदस्यों ने स्वयंसेवक बनकर धावकों की मदद की। समूह की ओर से चार हाइड्रेशन पॉइंट बनाए गए, जिनमें तीन कर्तव्य पथ पर थे। यहां धावकों को पानी और अन्य हाइड्रेशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

बीआरजी संस्थापक एवं फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने धावकों का उत्साह बढ़ाया। समूह की वरिष्ठ धावक कृष्णा राणा ने 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, डॉ. किरण छिल्लर ने 10 किलोमीटर दौड़ में पेसर की भूमिका निभाते हुए धावकों को निर्धारित गति बनाए रखने में मदद की।
विज्ञापन

जलसेवा में रविंदर दहिया, विजेंद्र कुमार, सन्नी, अवधेश कुमार, नरेंदर लाठवाल, मुकेश कुमार, ममता रानी, अनूप सिंह, शांतनु कुंडू, भगत सिंह सिवाच सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। समूह के सुरेंद्र दलाल, सुरेश राठी, आशुतोष, सुनील सिकरी, नरेंदर राम, वीरेंद्र राणा सहित अन्य धावकों ने भी दौड़ पूरी की। दीपक छिल्लर ने स्वयंसेवकों, पेसर और प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 56 : दौड़ प्रतियोतिगा में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed