पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A trap was laid over two days; the inspector arrived at the office posing as an attendant.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन तक बिछा रहा जाल, तीमारदार बनकर कार्यालय पहुंचे इंस्पेक्टर

Thu, 02 Jul 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 02 Jul 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
A trap was laid over two days; the inspector arrived at the office posing as an attendant.
फोटो-53: शिकायकर्ता मंजू। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लगातार दो दिन से रणनीति बनाकर कार्रवाई में जुटी हुई थी। बुधवार को भी एसीबी टीम विवेकानंद नगर स्थित ईएसआईसी कार्यालय पहुंची थी लेकिन उस दिन शाखा प्रबंधक कार्यालय नहीं आया। इसके चलते टीम को लौटना पड़ा।
वीरवार सुबह टीम फिर से पूरी तैयारी के साथ बहादुरगढ़ पहुंची। इस बार एसीबी ने किसी तरह का संदेह न हो, इसके लिए पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की। निरीक्षक जगजीत सिंह सामान्य टी-शर्ट पहनकर और कंधे पर परना डालकर कार्यालय में ऐसे बैठे रहे, मानो वह किसी मरीज के तीमारदार हों। इनके साथ मौजूद अन्य सदस्य भी आम लोगों की तरह व्यवहार करते रहे।
विज्ञापन

कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और आने-जाने वालों को जरा भी अंदाजा नहीं था कि वहां एसीबी की टीम मौजूद है। ईएसआईसी कार्यालय जिस भवन में संचालित होता है, उसके भूतल पर डिस्पेंसरी और प्रथम तल पर शाखा कार्यालय है। टीम सुबह से ही परिसर और आसपास नजर बनाए हुए थी। जैसे ही कुलदीप सिंह कार्यालय पहुंचा और शिकायतकर्ता महिला मंजू को अपनी कार में बुलाकर रिश्वत लेने लगा, एसीबी ने तुरंत कार्रवाई कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद एसीबी टीम आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को साथ ले गई। अब जांच में यह भी देखा जाएगा कि आरोपी ने पहले भी किसी अन्य मामले में रिश्वत ली है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed