फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bag was stolen after window of Scorpio parked outside Hanuman temple in Bahadurgarh was smashed

Bahadurgarh: हनुमान मंदिर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ बैग चोरी, आयकर विभाग का गोपनीय डाटा ले गए बदमाश

Wed, 08 Jul 2026 10:20 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 08 Jul 2026 10:20 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि बैग में चार हजार रुपये नकद, विभिन्न बैंकों के क्रेडिट व डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, तीन पेन ड्राइव, एक सैंडिस्क हार्ड डिस्क, पीएसए टोकन तथा परिवार की तस्वीरें थीं। हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव में आयकर विभाग से संबंधित गोपनीय कार्य का डाटा भी मौजूद था।

विज्ञापन
bag was stolen after window of Scorpio parked outside Hanuman temple in Bahadurgarh was smashed
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ में वाहन का शीशा तोड़कर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली रोहतक रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो-एन का शीशा तोड़कर अज्ञात बदमाश बैग चोरी कर ले गए। बैग में नकदी, बैंक कार्ड, जरूरी दस्तावेजों के साथ आयकर विभाग का गोपनीय डाटा भी रखा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-6 निवासी अजय छिल्लर ने बताया कि वह दिल्ली आयकर विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो-एन (एचआर-01टी-4950) से दिल्ली रोहतक रोड स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने स्टैनफोर्ड स्कूल के पास मेट्रो पिलर नंबर-856 के निकट सड़क किनारे खड़ा किया और दर्शन के लिए मंदिर चले गए। करीब 20 मिनट बाद लौटने पर देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा बैग गायब था।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि बैग में चार हजार रुपये नकद, विभिन्न बैंकों के क्रेडिट व डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, तीन पेन ड्राइव, एक सैंडिस्क हार्ड डिस्क, पीएसए टोकन तथा परिवार की तस्वीरें थीं। हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव में आयकर विभाग से संबंधित गोपनीय कार्य का डाटा भी मौजूद था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed