{"_id":"6a4d0a9bc2f4f8ab2904823e","slug":"video-jhajjar-kamil-and-irshad-were-shot-dead-post-mortem-report-reveals-the-details-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: गोली मारकर की गई थी कामिल और इरशाद की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: गोली मारकर की गई थी कामिल और इरशाद की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
झज्जर-गुरुग्राम रोड पर मृत पाए गए मुजफ्फरनगर के जौला गांव निवासी कामिल और इरशाद की हत्या गोली मारकर की गई है। पोस्टमार्टम के दौरान यह खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम में पता चला है कि कामिल को एक और इरशाद को दो गोली मारी गई हैं। वहीं इरशाद के भाई हकीकत ने सतीश और सिकंदर नाम के युवकों पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ भी आए थे, मगर बाद में वहां से चले गए और गायब हो गए। कामिल और इरशाद की हत्या के मामले में शुरुआत में यही लग रहा था कि उनके सिर में चोट मारकर हत्या की गई है। मगर जब चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया तो गोली मारे जाने की बात का पता चला। अब तक पुलिस मौके से मिले लाेहे के औजार (पाइप्रेंच) को मर्डर वैपन मानकर जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम में पता चला कि कामिल के सिर में एक गोली मारी गई है, वहीं इरशाद के सिर में एक और कमर में एक गोली मारी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।