{"_id":"6a4cbb8a70d6e7ffcb059711","slug":"video-noida-crowd-of-patients-surges-in-womens-ward-long-queues-for-blood-tests-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: महिला वार्ड में उमड़ी मरीजों की भीड़, खून जांच के लिए लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: महिला वार्ड में उमड़ी मरीजों की भीड़, खून जांच के लिए लगी लंबी कतारें
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:10 PM IST
Link Copied
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के महिला वार्ड में मंगलवार को बदलते मौसम का असर साफ दिखाई दिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज और जांच के लिए अस्पताल पहुंचीं, जिससे ओपीडी और जांच केंद्रों पर काफी भीड़ रही। गर्भवती महिलाओं और जच्चा-बच्चा की नियमित जांच कराने आई महिलाओं के साथ-साथ वायरल बुखार, कमजोरी और संक्रमण जैसी शिकायतों वाली महिलाओं की संख्या भी अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। वहीं, खून की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने महिलाओं, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने, पर्याप्त पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। अस्पताल में भीड़ के बावजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच और उपचार की व्यवस्था संभाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।