{"_id":"6a4cba233e9b29ffab05192d","slug":"video-rain-in-noida-brought-people-relief-from-the-heat-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में हुई झमाझम बारिश: उमस भरी गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में हुई झमाझम बारिश: उमस भरी गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:04 PM IST
Link Copied
मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सुबह जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं बारिश के बाद तापमान गिरकर करीब 34 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम में अचानक आए बदलाव से वातावरण सुहावना हो गया और कई इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर के सेक्टर-50, 16, 15, 18, 62, 74 और 75 समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। कुछ स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। हालांकि बारिश के कारण गर्म हवाओं और उमस से काफी राहत मिली। कई लोग घरों और कार्यालयों से निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।