{"_id":"6a4cbb8760feadc7f10d592f","slug":"video-cabinet-approves-maharishi-mahesh-yogi-international-agricultural-university-the-university-will-be-established-in-bilhaur-kanpur-district-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:10 PM IST
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है। यह विश्वविद्यालय कानपुर जनपद के बिल्हौर में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए संस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह विश्वविद्यालय न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के कृषि प उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि बिल्हौर में विश्वविद्यालय की स्थापना से आसपास के जनपदों के हजारों युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही कृषि क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकों के विकास के लिए नए द्वार खुलेंगे।
इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने कहा कि महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ वह सपना साकार होने जा रहा है, जिसमें भारत को जैविक खेती के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने की परिकल्पना की गई थी।
गवर्निंग बॉडी के मेंबर पंकज शर्मा ने कहा कि इस कृषि विश्वविद्यालय के माध्यम से किसानों तक उन्नत कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान, प्राकृतिक व जैविक खेती की आधुनिक पद्धतियों को पहुंचाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।