फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh's Paridhi showed wrestling moves with Aamir Khan, also wished him on his birthday

Haryana: बहादुरगढ़ की परिधि ने आमिर खान के साथ दिखाए कुश्ती के दांव पेंच, जन्मदिन की भी दी बधाई

Thu, 13 Mar 2025 12:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Mar 2025 12:08 PM IST
सार

परिधि ने उनसे आशीर्वाद लिया और 14 मार्च को आने वाले उनके जन्मदिन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। आमिर खान ने जोर लगाते हुए परिधि के साथ कुश्ती के दांव पेंच दिखाए। साथ ही उसकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
Bahadurgarh's Paridhi showed wrestling moves with Aamir Khan, also wished him on his birthday
परिधि के साथ कुश्ती के दांव पेंच दिखाते आमिर खान। - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के गांव कुलासी की बेटी परिधि खत्री ने मिस्ट परफेक्शनिस्ट नाम से मशहूर बॉलीवुड स्टार आमिर खान से मुंबई में स्थित उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान आमिर खान ने परिधि के साथ कुश्ती के दांव पेंच दिखाए। आमिर ने नन्ही पहलवान परिधि को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


दरअसल, 2016 में आई दंगल फिल्म में आमिर खान ने महावीर फोगाट का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए आमिर खान ने अर्जुन अवॉर्डी पहलवान कृपा शंकर बिश्नोई से कुश्ती के गुर सीखे थे। इसलिए आमिर खान कृपाशंकर को अपना गुरु मानते हैं। कृपाशंकर बिश्नोई जन्मदिन की बधाई देने आमिर खान से मिलने उनके निवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


जैसे ही कृपाशंकर उनके घर पहुंचे तो गुरु की भांति सम्मान देते हुए आमिर खान ने उनके पांव छूए, साथ ही कुश्ती का दांव भी लगा दिया। इस दौरान बहादुरगढ़ की नन्ही पहलवान परिधि खत्री भी कृपाशंकर बिश्नोई के साथ मौजूद थी। छोटी सी पहलवान को देखकर आमिर खान प्रभावित हुए और उससे बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिधि ने उनसे आशीर्वाद लिया और 14 मार्च को आने वाले उनके जन्मदिन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। आमिर खान ने जोर लगाते हुए परिधि के साथ कुश्ती के दांव पेंच दिखाए। साथ ही उसकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। गांव कुलासी की रहने वाली करीब 9 वर्षीय परिधि बेहद प्रतिभाशाली पहलवान है। छोटी सी उम्र में वह अब तक कई मेडल जीत चुकी है। कृपाशंकर बिश्नोई को परिधि अपना गुरु मानती है। परिधि के पिता रवींद्र खत्री ने बताया कि आमिर खान वाकई में बेहद सरल व अच्छे व्यक्तित्व के धनी हैं। इतने बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद भी जमीन से जुड़े हैं और प्रतिभाओं की कद्र करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed