{"_id":"6a844b7376539f586b05455a","slug":"a-young-man-was-beaten-to-death-with-stones-and-bricks-in-patel-nagar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-126360-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पटेल नगर मेें पत्थर और ईंटों से हमलाकर युवक का मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पटेल नगर मेें पत्थर और ईंटों से हमलाकर युवक का मार डाला
Tue, 18 Aug 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 88 : सुमित कुमार। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शहर के पटेल नगर में सोमवार रात सुमित (32) की सिर में पत्थर और ईंटों से हमला कर हत्या कर दी गई। वह रोहतक के कारोर व फिलहाल सैनिक नगर का निवासी थे। साथ बैठकर शराब पीने वाले दो दोस्तों द्वारा ही यह वारदात किए जाने की बात सामने आई है।
मंगलवार सुबह थाना सेक्टर-6 पुलिस को सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के पास शराब की टूटी बोतल, नमकीन के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिली। शुरुआती जांच में आशंका है कि शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। इसी विवाद में युवक की हत्या की गई होगी। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। सेक्टर-6 के गेट नंबर-4 के निकट नाले के स्लैब पर मंगलवार सुबह एक युवक का शव लहूलुहान अवस्था में देखा गया। उसके चेहरे व सिर पर पत्थर आदि से वार के निशान थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने आई।
विज्ञापन
इंसेट
पत्नी की शिकायत और पुलिस कार्रवाई
मृतक सुमित की पत्नी बिंदु ने पुलिस को शिकायत दी है। बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे सांखोल निवासी रितेश व पवन उनके घर आए थे। वे बाइक पर बैठाकर सुमित को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद सुमित घर नहीं लौटे और सुबह उनकी हत्या की सूचना मिली। बिंदु ने आशंका जताई है कि रितेश व पवन ने ही सुमित की हत्या की है। सुमित तीन वर्षीय बच्चे का पिता था। सेक्टर 6 थाना पुलिस ने बिंदु की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने जल्द ही वारदात सुलझाने की बात कही है।
वर्जन
दिवंगत की पत्नी बिंदू की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 में दो लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने में जुटी हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।-मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।