{"_id":"6a4a5c3ac2a18d91e70c0a7e","slug":"barahi-crossing-remained-closed-all-day-due-to-track-maintenance-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-125138-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक मेंटेनेंस से बराही फाटक दिनभर रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक मेंटेनेंस से बराही फाटक दिनभर रहा बंद
Sun, 05 Jul 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। रविवार को रोहतक-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के कारण बराही फाटक को बंद कर दिया गया। इससे लाइनपार से शहर और शहर से लाइनपार आने-जाने वाले लोगों को असुविधा हुई। करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा।
फाटक बंद होने से नाहरा-नाहरी मार्ग पर दिन भर जाम लगा रहा। यह मरम्मत कार्य रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होकर देर रात तक जारी रहा। रेल यातायात अप्रभावित रहा, पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने जीआरपी और संबंधित पार्षदों को पत्र भेजकर पहले ही सूचित किया था। मरम्मत के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता भी मांगी गई थी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बराही फाटक पर लंबे समय से मरम्मत की आवश्यकता थी। यहां ट्रैक के बीच में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई गई हैं। लाइनपार क्षेत्र में स्थित इस फाटक से प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोग आवाजाही करते हैं। पूरे दिन फाटक बंद रहने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। पार्षद रजनीश मोनू ने भी रेलवे अधिकारियों से पत्र मिलने की पुष्टि की।