पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The details of the previous year's income and expenditure were presented at the meeting.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बैठक में पिछले साल का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया

Sun, 05 Jul 2026 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 05 Jul 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
The details of the previous year's income and expenditure were presented at the meeting.
-फोटो 91 : बैठक में मौजूद धर्मशाला समिति के पदाधिकारी। स्रोत समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति के सदस्यों की बैठक रविवार को धर्मशाला में हुई। बैठक में गत वर्ष का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। झज्जर की ब्राह्मण धर्मशाला में 12 जुलाई को आयोजित होने वाली समाज की बैठक में शामिल होने के लिए चर्चा हुई।
प्रधान प्रवीण शर्मा और महासचिव सतीश शर्मा सहित सभी सदस्यों ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों के हितों के लिए ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन किया जाए। 15 जुलाई को पंडित लख्मीचंद की जयंती पर धर्मशाला में हवन यज्ञ के आयोजन पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। हरियाणवीं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नवंबर में हरियाणवीं सांग के आयोजन के बारे में चर्चा हुई।
विज्ञापन

तीन वर्षों के लिए धर्मशाला समिति की कार्यकारिणी के गठन के बारे में सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया जाए। इस मौके पर संरक्षक राजपाल शर्मा, ब्रहम समाज सेवा समिति के पूर्व प्रधान राजेन्द्र शर्मा, सचिव हरिओम हरितश, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, मामन राम, मंजीत पाराशर, राज कुमार वशिष्ठ, पवन दीक्षित, बिल्लू पंडित, दीपक राज शर्मा, संदीप पाराशर, राजेश बंटी, मनोज भारद्वाज, सुमित अत्री, अतर सिंह कौशिक, कृष्ण चंद्र, अशोक कौशिक, बिजेंद्र भारद्वाज, मास्टर रमेश दीक्षित, बिशन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed