बहादुरगढ़। गुरुग्राम के सेक्टर-63ए में रनाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के 130 धावकों ने हिस्सा लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। 1600 मीटर दौड़ में सुनक्ष सांगवान ने पहला स्थान हासिल किया। 5 किमी दौड़ में सूरज सिंह बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे।
ग्रुप संचालक दीपक छिल्लर ने बताया कि इसमें 5, 10 और 16 किलोमीटर समेत कई श्रेणियों में दौड़ हुई। 16 किलोमीटर दौड़ में हेमंत ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित दिल्ली ग्रीन हाफ मैराथन में भी बीआरजी की विशेष उपस्थिति रही।
इसमें डॉ. किरण छिल्लर और दीपक छिल्लर को एंबेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया। नोएडा में आयोजित एक अन्य मैराथन में शमशेर सिंह के नेतृत्व में बीआरजी धावकों ने भाग लिया। इनमें अनन्या, देवांश, डिशु, युग, आदित्य, आकाश, अभिषेक, अनिल राठी, अंजुम, अंशुल समेत अन्य धावकों ने दौड़ पूरी की।

-फोटो 53 : दिल्ली में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में बीआरजी की ब्रांड एंबेसडर डॉ. किरण को किया गया