झज्जर। नगर निकाय के ई-समाधान एप पर कूड़े की शिकायत पर फर्जी फोटो डालकर शिकायत बंद करने के मामले में जिला नगर आयुक्त ने संज्ञान लिया है।वहीं नगर परिषद के ईओ देवेंद्र सिंह ने दरोगाओं की बैठक ली और फर्जी फोटो डालने पर फटकार लगाई।
एडीसी जगनिवास ने कहा कि कर्मचारियों से लिखित स्पष्टीकरण लिया जाएगा। जवाब संतोषजनक न हुआ तो कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा ईओ ने दरोगाओं को भविष्य में ऐसी गलती होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अमर उजाला के 16 फरवरी के अंक में समाचार प्रकाशित के बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने संबंधित तीनों स्थानों शिव चौक, सैनिक बोर्ड कार्यालय के बाहर और श्रीराम शर्मा पार्क के पास जाकर सफाई की और सफाई से पहले और बाद के दोनों फोटो संवाद न्यूज एजेंसी को भेजे।
नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर आनंद मलिक ने बताया कि संबंधित तीनों जगहों की सफाई करवा दी गई है। साथ ही संबंधित दरोगाओं को बुलाकर भविष्य में ऐसी गलत नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

16jjrp05- शिव चौक पर करवाई गई सफाई। संवाद

16jjrp05- शिव चौक पर करवाई गई सफाई। संवाद