{"_id":"6993876c817e8b73cc0ef937","slug":"demand-for-protection-of-national-interest-and-farmers-interests-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131803-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: देशहित व किसानों के हितों की सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: देशहित व किसानों के हितों की सुरक्षा की मांग
विज्ञापन
16jjrp02- एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
झज्जर। कांग्रेस के पांच सदस्यीय जिला पदाधिकारियों ने एसडीएम अंकित कुमार चौकसे को जिला अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों, छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभावों को लेकर चिंता व्यक्त की।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते से पहले देशहित, किसानों और लघु उद्योगों के हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा ज्ञापन में हरियाणा सरकार के बुढ़ापा पेंशन के लिए बनाए गए नए मापदंडों पर भी सवाल उठाए गए।
राशन कार्ड से जरूरतमंद परिवारों के नाम काटे जाने के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया। जिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बिना उचित जांच और पारदर्शिता के कई गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से बाहर कर दिया गया है जिससे उनके सामने गंभीर आजीविका संकट उत्पन्न हो गया है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियों में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी का मुद्दा भी ज्ञापन में उठाया गया। जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जनआंदोलन करने को मजबूर होगी।
मौके पर प्रदेश कांग्रेस सदस्य सुभाष गुर्जर, ओबीसी जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष शीतल कुछल, जिला महासचिव यशवंत दुल्हेड़ा उपस्थित रहे।
Trending Videos