सब्सक्राइब करें

डिप्टी मैनेजर महक हत्याकांड: बयान बदलने से फंसा सीए और खुल गया कत्ल का चिट्ठा, इसीलिए चुना था झज्जर का रास्ता

पंकज रोहिल्ला/मनोज कौशिक, अमर उजाला, बहादुरगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Feb 2026 12:12 PM IST
सार

गुरुग्राम में एक बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत महक की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्याकांड को अंजाम उसके पति ने ही दिया था। पत्नी महक की हत्या के बाद अंशुल ने पुलिस के सामने कई बार बयान बदले। जिससे वह फंस गया।

विज्ञापन
Bank Deputy Manager Murder Anshul changed his statement to police several times After murder of his wife Mehak
deputy manager murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुई बैंक में डिप्टी मैनेजर महक की हत्या की गुत्थी को झज्जर पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस जिसे 'लूट' के बाद हत्या का मामला समझ रही थी, वह सीए पति की झूठी कहानी निकली। 


दरअसल, बहादुरगढ़ में बैंक खातों में करोड़ों के लेनदेन का हिसाब-किताब संभालने वाला चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अंशुल धवन पत्नी महक कथूरिया की हत्या के बाद बार-बार अपना बयान बदल रहा था। घटनास्थल पर मिले सर्जिकल ग्लव्ज ने पुलिस का शक और बढ़ा दिया। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो अंशुल ने कत्ल की पूरी कहानी बयां कर दी।
Trending Videos
Bank Deputy Manager Murder Anshul changed his statement to police several times After murder of his wife Mehak
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'लूटपाट के बाद पत्नी महक की हत्या कर दी'
अंशुल ने पहले पुलिस को बताया कि लुटेरों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया फिर लूटपाट के बाद पत्नी महक की हत्या कर दी। इसके बाद उसने बयान दिया कि लुटेरे महक को अगवा कर ले गए फिर हत्या कर रजबहे में शव फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने अंशुल को हिरासत में ले लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Deputy Manager Murder Anshul changed his statement to police several times After murder of his wife Mehak
महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन श्रुति बोली-पूरी प्लानिंग से की हत्या
इधर, वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची महक की बहन श्रुति ने अंशुल पर प्लानिंग के तहत हत्या का आरोप लगाया। कहा, इस रास्ते से वह कभी गुरुग्राम नहीं जाते थे। अंशुल को महक की हत्या करनी थी इसीलिए कल रात उसने यह रास्ता चुना। श्रुति ने कहा, एक सीए को सर्जिक्ल ग्लव्ज की जरूरत क्यों पड़ती है? उसने गाड़ी में कैंची क्यों रखी थी।
Bank Deputy Manager Murder Anshul changed his statement to police several times After murder of his wife Mehak
महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'अंशुल ने सबसे पहले अपनी बहन और जीजा को फोन क्यों किया?'
श्रुति ने सवाल उठाते हुए कहा, वारदात के बाद अंशुल ने सबसे पहले अपनी बहन और जीजा को फोन क्यों किया? घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो वे दोनों पहले से वहां बैठे हुए थे। यह सारे सबूत उसका गुनाह साबित करने के लिए पर्याप्त हैं।
विज्ञापन
Bank Deputy Manager Murder Anshul changed his statement to police several times After murder of his wife Mehak
पति के साथ महक कथूरिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में चल रही थी नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी
श्रुति ने कहा कि शादी के दो माह बाद ही महक गर्भवती हो गई थी। अभी कुछ दिन पहले ही उसने यह खुशखबरी साझा की थी। घर में नन्हे मेहमान के आगमन की तैयारी चल रही थी। उसके पति अंशुल ने यह भी नहीं सोचा कि महक उसी के बच्चे की मां बनने वाली है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed