{"_id":"69c304910aa9bf35ed04c80e","slug":"copper-wire-and-pipe-stolen-from-the-output-of-8-acs-of-pnb-branch-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122162-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएनबी शाखा के 8 एसी की आउटपुट से कॉपर वायर व पाइप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएनबी शाखा के 8 एसी की आउटपुट से कॉपर वायर व पाइप चोरी
विज्ञापन
फोटो-59: बहादुरगढ़ के पीएनबी की शाखा के बाहर लगी एसी की आउटपुट यूनिट से चोरी किए गए कॉपर वायर। स
- फोटो : samvad
विज्ञापन
Trending Videos
बहादुरगढ़। रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा में 8 एसी के आउटर कंप्रेसरों से कॉपर वायर और पाइप चोरी हो गई। मंगलवार सुबह बैंक अधिकारी पहुंचे तो पास के दुकानदार ने उन्हें चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक प्रबंधकों व पुलिस ने शाखा के अंदर भी छानबीन की लेकिन यहां पर सब कुछ ठीक मिला। चोर शाखा के अंदर नहीं घुसे थे। उन्होंने बैंक की दीवार से सटी गली में लगे एसी की आउटपुट यूनिट को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र से चोर अंदर घुसे, वहां शाम होते ही अंधेरा हो जाता है।
आसपास झाड़ियां भी उगी हुई हैं। चोर कंटीले तार फांदकर गली में घुसे और पास में स्थित एक फर्नीचर दुकान की प्लास्टिक कुर्सियों पर चढ़कर एसी कंप्रेसरों तक पहुंचे। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सुनील कौल और उप प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि चोर पाइप के खाली कवर गली में ही फेंक गए।
उन्होंने कहा कि इस घटना से बैंक को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।