सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh Robbery on KMP Expressway Innova Occupant Attacked with Knives Injured After Resisting

Bahadurgarh: केएमपी पर इनोवा सवार से लूट, विरोध करने पर चाकुओं से हमला कर किया घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 22 May 2026 08:56 AM IST
विज्ञापन
सार

सुमित गुप्ता 18 मई की रात अपनी इनोवा गाड़ी नंबर एचआर-26डीआर-5733 में नरवाना (जींद) से भिवाड़ी लौट रहा था। तभी उसके साथ यह वारदात हुई।

Bahadurgarh Robbery on KMP Expressway Innova Occupant Attacked with Knives Injured After Resisting
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर असौदा टोल प्लाजा के पास एक इनोवा चालक से लूटपाट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।


पीड़ित राजस्थान के जिला अलवर में भिवाड़ी के स्काई व्यू अपार्टमेंट का रहने वाला सुमित गुप्ता है। घायल गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वारदात 18 मई की रात की है। पीड़ित ने पहले सोनीपत पुलिस को सूचना दी और बाद में बहादुरगढ़ के डीसीपी को लिखित शिकायत दी, जिसके बाद अब आसौदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

शिकायत के अनुसार सुमित गुप्ता 18 मई की रात अपनी इनोवा गाड़ी नंबर एचआर-26डीआर-5733 में नरवाना (जींद) से भिवाड़ी लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह रोहतक से आगे आसौदा केएमपी टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी तीन अज्ञात युवक गाड़ी के पास आए और गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि बदमाशों के पास बंदूक और चाकू थे तथा उन्होंने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद किसी तरह वह गाड़ी से बाहर निकला लेकिन कुछ दूरी पर जाकर बेहोश हो गया। 
विज्ञापन
Trending Videos


कुछ समय बाद एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के जरिए गुरुग्राम के मेट अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में एमएलसी दर्ज होने के बाद मामला बिलासपुर थाना पुलिस तक पहुंचा। बाद में सोनीपत पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए। पीड़ित ने अब मामले में आगे की कार्रवाई थाना आसौदा, जिला झज्जर पुलिस से करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed