सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg _cheating arrest

छत्तीसगढ़: फर्जी निवेश योजना के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, दुर्ग पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
Durg _cheating arrest
धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
विज्ञापन

दुर्ग सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी निवेश योजना के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश में जुटी हुई है।  पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, बैंक पास बुक, बैंक दस्तावेज सहित लेन-देन सम्बंधित दस्तावेज बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Trending Videos


गंजपारा दुर्ग निवासी प्रार्थी दीपक जैन (27) ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में आरोपियों द्वारा एक कंपनी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। आरोपियों द्वारा निवेश की गई राशि पर प्रतिमाह लाभ मिलने तथा मूलधन सुरक्षित रहने का प्रलोभन दिया गया था। पीड़ित से विभिन्न तिथियों में आरटीजीएस एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 13 लाख 60 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा कराए गए। कुछ समय बाद कंपनी बंद हो गई और पीड़ित को न तो मुनाफा प्राप्त हुआ और न ही जमा राशि वापस की गई। जिसके बाद पीड़ित ने धोखाधड़ी होने की आशंका जताई और थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र ताम्रकार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी निवेश योजना संचालित कर लोगों से रकम जमा कराई थी। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र ताम्रकार को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed