{"_id":"6a0f10d2f0da58a4860f0c60","slug":"durg-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4307460-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में जमकर हंगामा: दो पक्षों में गाली-गलौज से बढ़ा विवाद, मारपीट भी हुई; भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में जमकर हंगामा: दो पक्षों में गाली-गलौज से बढ़ा विवाद, मारपीट भी हुई; भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार
भिलाई के छावनी थाना में बीते दिन दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्ष मारपीट के मामले में समझौता करने थाने पहुंचे थे। लेकिन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गुरुचरण बग्गा की गाली-गलौज से माहौल बिगड़ गया।
दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट।
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भिलाई के छावनी थाना में बुधवार देर रात दो पक्षों में मारपीट के बाद थाने पहुंचे जहां जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्ष मारपीट के मामले में समझौते की बात करने थाने पहुंचे थे। लेकिन वहां भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गुरुचरण बग्गा के द्वारा गाली गलौज करने पर माहौल और बिगड़ गया। थाने के अंदर ही दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। पुलिस कर्मियों के साथ भी झुमाझटकी की।
थाने के अंदर हंगामा और पुलिस कर्मियों के साथ झूमझटकी का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान कुछ लोग टेबल-कुर्सियों पर चढ़कर वीडियो बनाते नजर आए। वहीं पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। काफी देर तक थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
छावनी थाना क्षेत्र के न्यू दुर्गा मंदिर कैंप 2 में बीते दिन बर्थडे पार्टी के दौरान पूर्व सैनिक राजेश चौधरी के घर के पास बाइक गिर गई और बीयर की बोतल टूट गई। जिससे पूर्व सैनिक ने घर के पास कांच के टुकड़े को उठाने की बात करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
दीपक ने गाली-गलौज से मना कारण पर हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त सुजीत गुप्ता के साथ भी मारपीट की गई। लोहे के रॉड से सिर पर वार किया गया। दीपक ने शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
उसने बताया कि मारपीट में उसके पेट, पीठ, होंठ और पैर में चोट आई है, जबकि उसके दोस्त सुजीत के सिर और हाथ की उंगली में चोट लगी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बीजेपी नेता और पूर्व सैनिक राजेश चौधरी ने भी शिकायत दर्ज कराई है। राजेश ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले मनीष देवांगन के घर पार्टी चल रही थी।जहां से काफी शोर-शराबा हो रहा था।
इसी दौरान दीपक पासी बाइक से गिर गया और उसके घर के सामने बीयर की बोतल टूट गई। जिसे उन्होंने बोतल हटाकर सफाई करने को कहा तो दीपक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट कर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ दोबारा आया और सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उनके भाई सुनिल चौधरी और सन्नी चौधरी के साथ भी मारपीट की गई।
शिकायत में कार का कांच तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मारपीट में उनके चेहरे और सीने में चोट आई है।जबकि उनके भाइयों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष थाना में समझौता करने के लिए पहुंचे थे।
लेकिन गुरुचरण बग्गा ने थाने में अंदर घुसते साथ ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दीपक पासी व उनके साथी उग्र हो गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर बहस और गाली-गलौज हुई। माहौल बिगड़ देख पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।दोनों पक्षों ने थाने के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Trending Videos